BREAKING: गोवा में बड़ा हादसा, शिरगांव में श्री लैराई 'जात्रा' के दौरान भगदड़ में 6 लोगों की मौत; 50 से अधिक घायल

गोवा के शिरगांव मंदिर में आयोजित वार्षिक जत्रा (धार्मिक जुलूस) के दौरान भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 50 से अधिक लोग घायल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
goa stampede shri lairai jatra shirgao many dead more than 50 injured
गोवा में बड़ा हादसा, शिरगांव में श्री लैराई 'जात्रा' के दौरान भगदड़ में 6 लोगों की मौत; 50 से अधिक घायल | Image: X

गोवा के शिरगांव मंदिर में आयोजित वार्षिक जत्रा (धार्मिक जुलूस) के दौरान भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 50 से अधिक लोग घायल हैं। मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। घायलों को तुरंत गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा तब हुआ जब भारी भीड़ के बीच अचानक अफरातफरी फैल गई, जिससे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। चश्मदीदों ने बताया कि भगदड़ के दौरान हालात बेहद डरावने हो गए थे और लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने अभी तक भगदड़ के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने और उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ है।

पीएम मोदी ने की सीएम प्रमोद सावंत से बात, जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री सावंत से बात की। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से घायलों से मिलने और उनके इलाज की निगरानी करने का भी आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सावंत से कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से घायलों से मिलें और उनके इलाज पर ध्यान दें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएम ने लिखा, “गोवा के शिरगाओ में भगदड़ के कारण हुई मौतों से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।’

वहीं मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि डॉक्टरों की टीम को बिचोलिम के प्राइमरी हेल्थ सेंटर, म्हापसा के उत्तरी गोवा जिला अस्पताल और बांबोलिम के गोवा मेडिकल कॉलेज में तैनात किया गया है। इससे घायलों को समय पर इलाज मिल सकेगा। 

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान ने अपने ही नागरिकों को वापस लेने से किया इनकार! अटारी बॉर्डर पर सारे काउंटर बंद; हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड