Goa Nightclub Fire: क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स का खेल खत्म, अब फुकेट से आगे जा पाना असंभव; सरकार ने रद्द किया दोनों का पासपोर्ट

गोवा के जिस नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी, उसके मालिक गौरव और सौरभ लूथरा (लूथरा ब्रदर्स) के पासपोर्ट रद्द कर दिए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Birch Fire: Luthra Brothers
Goa Nightclub Fire: क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स का खेल खत्म, अब फुकेट से आगे जा पाना असंभव; सरकार ने रद्द किया दोनों का पासपोर्ट | Image: Republic

Goa Nightclub Fire: गोवा के जिस नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी, उसके मालिक गौरव और सौरभ लूथरा (लूथरा ब्रदर्स) के पासपोर्ट रद्द कर दिए गए हैं। क्लब में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद लूथरा ब्रदर्स भारत छोड़कर फुकेट भाग गए थे। पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद अब दोनों फुकेट से आगे यात्रा नहीं कर सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे इंटरपोल और कूटनीतिक चैनलों के जरिए भारत के लिए उनका प्रत्यर्पण आसान हो सकता है। इससे पहले दोनों के खिलाफ मंगलवार को ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी किया गया था।

अधिकारियों की मानें तो गोवा नाइट क्लब में एक ओर फायर डिपार्टमेंट की टीम आग पर काबू पाने में लगी थी, उधर लूथरा ब्रदर्स देश छोड़कर थाईलैंड के फुकेट में भागने की प्लानिंग में लगे थे। गोवा पुलिस की मानें तो नाइट क्लब में आग की सूचना 11 बजकर 45 मिनट पर मिली थी, जबकि लूथरा ब्रदर्स ने 1 बजकर 17 मिनट पर अपना टिकट बुक किया। मतलब गोवा नाइट क्लब में आग लगने के करीब आधे-एक घंटे बाद ही थाईलैंड भागने का प्लान बना लिया।

लूथरा ब्रदर्स किसी और पर डालना चाहते हैं घटना की जिम्‍मेदारी

उधर लूथरा भाइयों ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली की एक अदालत में अर्जी दी थी। हालांकि, अदालत ने बुधवार को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया और उनकी अग्रिम जमानत याचिकाओं पर सुनवाई अगले दिन के लिए तय कर दी। अपने बचाव में भाइयों ने कहा है कि वे उस क्लब के मालिक नहीं हैं और सिर्फ लाइसेंसधारी के तौर पर काम करते थे। इस तरह से लूथरा ब्रदर्स ने गोवा नाइट क्लब अग्निकांड से खुद को अलग करने की कोशिश की है और जिम्मेदारी किसी और पर डाल दी है।

Advertisement

अदालत में लूथरा ब्रदर्स ने बुधवार को जो दलीलें दीं, उससे साफ पता चलता है कि गोवा नाइट क्लब में 25 लोगों की मौत की जिम्मेदारी वे किसी और पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं। वे अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाह रहे हैं। अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई के दौरान लूथरा ब्रदर्स ने दलील दी कि हम मौके पर मौजूद नहीं थे। हमने वो किसी दूसरे को दे रखा था देखरेख के लिए। इसलिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। आरोपियों ने कहा कि उस क्लब को चलाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

लूथरा ब्रदर्स का बिजनेस पार्टनर अजय गुप्‍ता गिरफ्तार

Advertisement

लूथरा ब्रदर्स के एक पार्टनर अजय गुप्ता को गोवा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अजय गुप्ता भी बीमारी का बहाना करके अस्पताल में भर्ती हो गया था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें- OYO जाने वालों के लिए जरूरी खबर, चेकइन पर नहीं देनी होगी आधार की फोटोकॉपी; QR से हो जाएगा काम; प्‍लान, प्‍यार और पहचान सब रहेंगे सेफ

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड