फुकेट टू बैंकाक, डिटेंशन सेंटर और इमरजेंसी सर्टिफिकेट...भारत कैसे पहुंचेंगे लूथरा ब्रदर्स, कब बुक होगी थाईलैंड से टिकट? जानिए सबकुछ

लूथरा ब्रदर्श को शुक्रवार को बैंकॉक शिफ्ट किया गया है, जहां से उन्हें भारत लाने की तैयारी चल रही है। तो आइए जानते हैं कैसे होगा गोवा क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपियों का प्रत्यर्पण…

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Luthra brothers
गोवा अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स | Image: X

Goa Nightclub Fire: गोवा के बहुचर्चित नाइटक्लब अग्निकांड मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड के फुकेट से हिरासत में लिया गया है। अब गौरव और सौरभ लूथरा को भारत लाने की तैयारी चल रही है। गोवा पुलिस की विशेष टीम इस समय थाईलैंड में मौजूद है और दोनों भाइयों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को पूरा करने में लगी है। तो आइए जानते हैं कैसे होगा लूथरा  ब्रदर्स का प्रत्यर्पण…

नॉर्थ गोवा के अरपोरा में 'Birch by Romeo Lane' नाइटक्लब में 6 दिसंबर, 2025 की आधी रात आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई, जिसमें कई पर्यटक भी शामिल थे। इस हादसे के बाद नाइट क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे। हालांकि, अब उन दोनों को प्रत्यर्पण कर भारत लाने की तैयारी की जा रही है। लूथरा ब्रदर्श को शुक्रवार को बैंकॉक शिफ्ट किया गया है, जहां से उन्हें भारत लाने की तैयारी चल रही है।

कैसे होगा लूथरा ब्रदर्स का प्रत्यर्पण

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वीजा कैंसिल होने के बाद अब थाईलैंड पुलिस सौरभ और गौरव लूथरा को फुकेट से बैंकॉक ले जाएगी। उन्हें अब बैंकॉक में थाई इमीग्रेशन के डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा। दोनों के कुछ जरूरी दस्तावेज की कानूनी प्रक्रिया के बाद सोमवार या मंगलवार तक उन्हें 'इमरजेंसी सर्टिफिकेट' जारी किया जाएगा, जिससे वे पासपोर्ट निलंबित होने के बावजूद भारत की एक तरफा वापसी यात्रा कर सके।

भारत में लैंड करने के बाद होगी गिरफ्तारी

इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी होने के बाद उनकी टिकट्स बुक की जाएगी और उन्हें भारतीय अधिकारियों के साथ भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। भारत लैंड करते ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और अगले 24 घंटों के भीतर उन्हें गोवा की अदालत में पेश किया जाएगा, कोर्ट में गोवा पुलिस लूथरा ब्रदर्श की रिमांड मांगेगी।

Advertisement

लूथरा ब्रदर्स को दिल्ली से गोवा लेकर जाएगी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, लूथरा ब्रदर्श को बैंकॉक से दिल्ली और दिल्ली से गोवा लाए जाने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में मंगलवार या बुधवार तक दोनों को गोवा लाया जाएगा। दोनों भाइयों पर गैर-इरादतन हत्या का आरोप है। सौरभ और गौरव लूथरा ने गिरफ्तारी बचने के लिए कोर्ट से अंतरिम जमानत मांगी थी, मगर कोर्ट ने इसे तुरंत खारिज कर दिया।

इन पर भी पुलिस ने कसा शिकंजा

इस मामले में गोवा पुलिस ने ओर से अब तक नाइट क्लब के 5 मेंबरों और स्टाफ को भी अरेस्ट किया गया है। वहीं, पुलिस ने क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स के पार्टनर अजय गुप्ता को भी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।  दिल्ली की साकेत कोर्ट से 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस आरोपी को लेकर गोवा पहुंची। आरोपी अजय गुप्ता को गोवा के सिविल और क्रिमिनल कोर्ट (मापसा कोर्ट) में पेश किया गया, जहां उसे 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Goa: क्या होता है ब्लू कॉर्नर नोटिस जो लूथरा ब्रदर्स के लिए हुआ था जारी
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड