गोवा क्लब अग्निकांड: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूथरा ब्रदर्स का बिजनेस पार्टनर अजय गुप्ता गिरफ्तार; दुबई कनेक्शन भी आया सामने
गोवा क्लब अग्निकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स के बिजनेस पार्टनर अजय गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। अजय के खिलाफ पहले लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था।
- भारत
- 3 min read

नॉर्थ गोवा के अरपोरा में मशहूर नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' में 6 दिसंबर को हुई भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले से जुड़े एक और आरोपी पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने मंगलवार को क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स के पार्टनर अजय गुप्ता को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।
क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और उनके भाई गौरव लूथरा पर लापरवाही का आरोप है। घटना के बाद दोनों फरार है। दोनों भाइयों पर गैर-इरादतन हत्या का आरोप है। अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूथरा ब्रदर्स के पार्टनर अजय गुप्ता को दिल्ली में हिरासत में लिया है। गोवा पुलिस के मुताबकि जांच के दौरान अजय गुप्ता के खिलाफ पहले लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था।
गोवा क्लब अग्निकांड में छठी गिरफ्तारी
बर्च बाय रोमियो लेन में आग लगने की घटना गोवा पुलिस ने बताया कि इस मामले से जुड़े एक और आरोपी अजय गुप्ता को नई दिल्ली से हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ पहले एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। जब पुलिस टीम उसके दिल्ली स्थित घर गई तो वह फरार मिला, अरेस्ट वारंट लिया गया। फि खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में लिया गया।
कौन है लूथरा ब्रदर्स का बिजनेस पार्टनर अजय गुप्ता?
गोवा पुलिस अब अजय को गोवा लेकर जाएगी, जहां पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लूथरा ब्रदर्स के पार्टनर अजय गुप्ता उत्तरी दिल्ली का रहने वाला है और उसका इस बर्च बाय रोमियो लेन क्लब में काफी पैसा निवेश किया हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि अजय और उसका भाई राजेश गुप्ता, दोनों ही सौरभ लूथरा के बिजनेस पार्टनर हैं।
Advertisement
लूथरा ब्रदर्श का दुबई कनेक्शन
जैसे-जैसे गोवा अग्निकांड की जांच आगे बढ़ रही है, चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, लूथरा ब्रदर्श का कनेक्शन दुबई से है। जांच में यह बात सामने आ रही है कि इनका दुबई में एक घर भी है। जिस दिन क्लब में आग लगी, उससे करीब 4 दिन पहले ही ये दोनों भाई दुबई से वापस लौटे थे। अब पुलिस अजय गुप्ता से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ाएगी। पुलिस अजय गुप्ता की गिरफ्तारी को इस केस में एक अहम मोड़ मान रही है।
अग्निकांड में 25 लोगों की गई जान
बता दें कि इस क्लब में 7 दिसंबर, 2025 की आधी रात आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई, जिसमें कई पर्यटक भी शामिल थे। आग ने पल भर में ऐसा विकराल रूप ले लिया कि लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया। बताया जा रहा है कि दम घुटने से 20 लोगों की जान चली गई, जबकि 5 लोग जलकर मर गए। आग लगने का मुख्य कारण सिलेंडर ब्लास्ट माना जा रहा है। लेकिन इसकी जांच फिलहाल पुलिस कर रही है। कई चश्मदीदों ने बताया था कि आग क्लब की पहली मंजिल में सुलगी, जहां डांस फ्लोर था। घटना के बाद पुलिस ने नाइट क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया था। अब तक इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।