गोवा के फेमस नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्‍ट, 23 लोगों की दर्दनाक मौत; CM सावंत ने दिए जांच के आदेश

Goa Nightclub Fire: गोवा में एक फेमस पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में सिलेंडर ब्लास्ट के चलते 23 लोगों की मौत हो गई है। सीएम प्रमोद सावंत ने जांच के आदेश दिए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Goa Nightclub Fire
Goa Nightclub Fire | Image: x

Goa Nightclub Fire: उत्तर गोवा में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां अरपोरा में स्थित एक नाइटक्लब में सिलेंडर ब्लास्ट के चलते भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे नाइटक्लब को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार, किचन एरिया में काम करते समय सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही गोवा पुलिस प्रमुख आलोक कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

रात 12 बजे मिली हादसे की जानकारी- DGP 

DGP आलोक कुमार ने बताया, 'एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। अरपोरा स्थित एक रेस्तरां से रात 12.04 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल पुलिस, दमकल विभाग और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे के लिए रवाना हुई। कुल 23 लोगों की मौत हुई है। सभी शवों को निकाल लिया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच करेगी और जो भी निष्कर्ष आता है उसके अनुसार हम आगे की कार्रवाई करेंगे।'

CM प्रमोद सावंत ने लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो घटनास्थल पर पहुंचे। सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कुल 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जिन लोगों की जान गई है, मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। गोवा सरकार की ओर से मामले की पूरी जांच की जाएगी और जो भी दोषी है उसे गिरफ्तार किया जाएगा। गोवा के इतिहास में पर्यटन स्तर पर इस तरह की घटना होना बहुत बड़ी बात है।'

Advertisement

सीएम ने बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएं और 3-4 टूरिस्ट शामिल हैं। तीन की मौत जलने और बाकी लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। हादसे की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा नियमों का हुआ उल्लंघन?

शुरुआती जांच में पता चला है कि नाइट क्लब की तरफ से सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। फोरेंसिक टीम आग लगने के कारणों की जांच करेगी। 

Advertisement

यह भी पढें: IndiGo के CEO की बढ़ी मुश्किल, DGCA ने थमाया कारण बताओ नोटिस; 24 घंटे...

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड