महिला दिवस: गोवा के मुख्यमंत्री ने लोगों से किया महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प लेने का आग्रह

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और लोगों से एक ऐसे विश्व के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का आग्रह किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Goa CM Pramod Sawant
Goa CM Pramod Sawant | Image: PTI (File Photo)

पणजी, आठ मार्च (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और लोगों से एक ऐसे विश्व के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का आग्रह किया, जहां हर महिला और लड़की के पास सपने देखने, हासिल करने और नेतृत्व शक्ति हो।

सावंत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आइए हम एक ऐसी दुनिया के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें जहां हर महिला और लड़की के पास सपने देखने, हासिल करने और नेतृत्व की शक्ति हो!’’

महिला शक्ति को नमन

उन्होंने कहा कि इस वर्ष का विषय सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता और सशक्तीकरण है। उन्होंने कहा, ‘‘यह विषय हमें चुनौतियों पर विजय पाने और एक ऐसा भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करता है जहां सभी के साथ सम्मान और निष्पक्षता से व्यवहार किया जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गृहिणी से लेकर पायलट तक, तथा शिक्षिका से लेकर नौकरशाह तक, हमारी महिलाएं भविष्य का नेतृत्व कर रही हैं।’’ सावंत ने लोगों से आग्रह किया कि वे हर कदम पर महिलाओं को समर्थन दें और उन्हें सशक्त बनाने का संकल्प लें।

Advertisement

यह भी पढ़ें: नारी, नीति, निष्‍ठा...,Women's Day पर PM Modi ने महिला शक्ति को किया नमन

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड