Bihar News: महिलाओं को प्रेग्नेंट करो, लाखों कमाओ... ठगी की इस कहानी ने उड़ाए होश; 8 गिरफ्तार
Bihar News: बिहार में ठगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- भारत
- 2 min read

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में 'ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब एजेंसी' नाम से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि इस गिरोह के सदस्य उन लोगों को अपने झांसे में लेते थे, जिनके बच्चे नहीं होते थे। स्कीम ये था कि महिलाओं को प्रेग्नेंट करना है और इसके बदले उन्हें 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।
स्टोरी की खास बातें
- बिहार में महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के लिए 5 लाख की स्कीम
- भोले-भाले लोगों को शिकार बनाते थे गिरोह के सदस्य
- पुलिस ने गिरोह के 8 लोगों को किया है गिरफ्तार
बिहार में महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के लिए 5 लाख की स्कीम
साइबर अपराधियों के अनुसार, 'ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब एजेंसी' में रजिस्ट्रेशन के लिए 799 रुपये लिए जाते थे। इसके बाद सिक्योरिटी फीस और अन्य शुल्क का झांसा देकर 5 हजार से 20 हजार ऐंठे जाते थे। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम सोनू, राजेश, प्रभात, अनिल, अजय, गोपाल, लक्ष्मण और कविंद्र बताए गए हैं। आरोपियों से 9 मोबाइल और प्रिंटर भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने टीम बनाकर किया गिरोह का पर्दाफाश
इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई और फिर गुरमा स्थित एक बोरिंग घर के पास छापेमारी की गई। सूत्रों के मुताबिक, नवादा जिले में साइबर क्राइम में शामिल करने के लिए युवाओं को ट्रेनिंग भी दी जाती है।
ये भी पढ़ेंः देश में कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई टेंशन, पिछले 24 घंटे में आए सबसे अधिक मामले; 7 लोगों की मौत