अपडेटेड 2 January 2024 at 19:18 IST
15 पीढ़ियों से यही काम... कौन हैं Chandrakant Sompura? जिन्होंने राम मंदिर के लिए तैयार किया डिजाइन
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को चंद्रकांत सोमपुरा (Chandrakant Sompura) ने डिजाइन किया है। चंद्रकांत की 15 पीढ़ियां मंदिरों को डिजाइन का काम कर रही हैं।
- भारत
- 2 min read

Ram Mandir: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। इसके पहले फेज का काम पूरा हो चुका है। 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहुर्त तय हुआ है। दोपहर 12:20 बजे अभिजीत मुहूर्त मृगशिरा नक्षत्र में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
स्टोरी की 3 बड़ी बातें…
- 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
- अभिजीत मुहूर्त मृगशिरा नक्षत्र में होगी प्राण प्रतिष्ठा
- कौन हैं चंद्रकांत सोमपुरा?
ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को डिजाइन किसने किया है? जिसमें रामलला विराजमान होंगे।
कौन हैं चंद्रकांत सोमपुरा?
Advertisement
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को चंद्रकांत सोमपुरा (Chandrakant Sompura) ने डिजाइन किया है। चंद्रकांत सोमपुरा की 15 पीढ़ियां मंदिरों को डिजाइन का काम कर रही हैं। उनका परिवार अभी तक 200 से ज्यादा मंदिरों का डिजाइन बना चुका है। इनमें गुजरात का सोमनाथ मंदिर, कोलकाता का विश्व प्रसिद्ध बिरला मंदिर और मुंबई का स्वामीनारायण मंदिर शामिल है।
अयोध्या में बन रहे भगवान राम के दिव्य और भव्य मंदिर के प्रमुख वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा हैं। उनके दादा प्रभाशंकर ओघड़भाई देश में नागर शैली के मंदिरों के प्रमुख डिजाइनरों में से एक थे। उन्होंने ही आधुनिक सोमनाथ मंदिर का डिजाइन तैयार किया था।
Advertisement
130 मंदिरों के डिजाइन तैयार कर चुके हैं चंद्रकांत सोमपुरा
चंद्रकांत सोमपुरा ने राम मंदिर के लिए एक भव्य डिजाइन बनाया, जिसे बाद में 1990 के दशक की शुरुआत में इलाहाबाद कुंभ के दौरान संतों के अनुमोदित से किया गया था। इसके बाद साल 2020 में, मूल डिजाइन में कुछ बदलावों के साथ एक नया डिजाइन, सोमपुरा ने हिंदू ग्रंथों, वास्तु शास्त्र और शिल्प शास्त्र के अनुसार तैयार किया।
राम मंदिर का डिजाइन तैयार करने में चंद्रकांत की मदद उनके बेटों आशीष और निखिल सोमपुरा ने की थी। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के अलावा चंद्रपुरा ने पालमपुर में अंबाजी मंदिर, गुजरात के स्वामीनारायण मंदिर सहित 130 मंदिरों के डिजाइन तैयार किए हैं।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 2 January 2024 at 14:40 IST