'सुशांत सिंह राजपूत की मौत का बदला लूंगा, तेरे बाप को उड़ाया था, अब तेरी बारी...', गैंगस्टर जीशान अख्तर ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को दी धमकी
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल रहे गैंगस्टर जीशान अख्तर ने अब NCP नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी है। गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा वॉइस नोट जारी किया है।
- भारत
- 2 min read
जतिन शर्मा
महाराष्ट्र के पूर्व विधायक और NCP नेता जीशान सिद्दीकी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, विदेश में बैठे गैंगस्टर जीशान अख्तर ने ये धमकी दी है। सोशल मीडिया पर वॉइस नोट भेज कर दी जान से मारने की धमकी दी गई है। गैंगस्टर ने साफ-साफ कहा है, 'जैसे तेरे बाप बाबा सिद्दीकी को मारा था,अब तेरी बारी है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत का बदला लूंगा।'
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल रहे गैंगस्टर जीशान अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा वॉइस नोट जारी किया है। उसने अब बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी है। वॉइस नोट में जीशान अख्तर ने कथित तौर पर कहा,'तेरे पिता को मैंने ही मारा था और अब तेरी बारी है। तू मेरे हर काम में अड़ंगा लगा रहा है।'
जीशान अख्तर ने जान से मारने की धमकी
जीशान अख्तर ने धमकी देते हुए आगे कहा, भाग ले क्राइम ब्रांच के पास जितना भाग सकता है। जो तू फतवा जारी करता फिर रहा है ना इससे काम नहीं चलेगा। मैंने तेरा फतवा जारी कर दिया है। भाग ले जहां भाग सकता। तू अपनी सिक्योरिटी बढ़ा ले। जब तेरे पिता को मारा था, तू उस वक्त बच गया था, लेकिन अब नहीं बचेगा।”
Advertisement
सुशांत राजपूत की मौत का बदला लेने की बात
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिक्र करते हुए जीशान अख्तर ने अपने धमकी भरे वॉइस नोट में कहा है, तू जीशान सिद्दीकी नहीं, डोरेमोन वाला जियान है। तूने सुशांत सिंह राजपूत को मारा था ना, अब तेरी बारी। उस भाई की मौत का बदला अब मैं लूंगा। मुझे अब पता चल गया है कि उसने मारने में तेरा भी हाथ था।
कैसे हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
बता दें कि बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा ईस्ट में उनके बेटे के कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने अब तक हत्या के मामले में 26 आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की है। पिता की मौत के बाद जीशान सिद्दीकी को भी कई बार जान मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसकी शिकायत मुंबई क्राइम ब्रांच में कई गई है।