जुड़वा बेटियों के नामकरण के लिए 6 घंटे की पैरोल पर गांव पहुंचा काला जठेड़ी, खुश हुई पत्नी लेडी डॉन अनुराधा; जानिए क्या रखा गया है दोनों का नाम

कुख्‍यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी 6 घंटे की पैरोल पर सोनीपत अपने गांव जठेड़ी पहुंचा है। 3 महीने पहले उसकी पत्नी अनुराधा ने जुड़वा बेटियों को जन्‍म दिया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gangster Kala Jathedi Reaches Village on 6-Hour Parole to Name Twin Daughters
जुड़वा बेटियों के नामकरण के लिए 6 घंटे की पैरोल पर गांव पहुंचा काला जठेड़ी, खुश हुई पत्नी लेडी डॉन अनुराधा; जानिए क्या रखा गया है दोनों का नाम | Image: X

कुख्‍यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी 6 घंटे की पैरोल पर सोनीपत अपने गांव जठेड़ी पहुंचा है। 3 महीने पहले उसकी पत्नी अनुराधा ने जुड़वा बेटियों को जन्‍म दिया था। आज उन्‍हीं दोनों बेटियों का नामकरण कार्यक्रम है, जिसमें शामिल होने के लिए 11:00 बजे से 5:00 बजे तक की पेरोल मिली है। काला जठेड़ी के घर भारी पुलिस बल की तैनाती गई है।

आपको बता दें कि काला जेठेड़ी की पत्नी और लेडी डॉन के नाम से चर्चित अनुराधा के घर कुछ समय पहले जुड़वा बेटियों का जन्म हुआ था। अब दोनों बेटियों के नामकरण का कार्यक्रम रखा गया है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काला जेठेड़ी को 5 घंटे की कस्टडी पैरोल दी गई है। पैरोल के दौरान काला जेठेड़ी अपने परिवार के लोगों से मुलाकात भी कर सकेगा।

बेटियों के नाम भी सामने आए

नामकरण कार्यक्रम में काला जेठेड़ी की दोनों बेटियों के नाम रखे जाने हैं। जानकारी के मुताबिक, एक बेटी का नाम सुहाना संदीप रखा गया है, जबकि दूसरी बेटी का नाम आहना अनुराधा रखा गया है। दोनों नामों में माता-पिता के नाम को जोड़ा गया है।

Advertisement

लॉरेंस बिश्नोई का खासमखास

जठेड़ी को लॉरेंस बिश्नोई का खासमखास माना जाता है। वो सोनीपत का रहने वाला है। काला जठेड़ी ने लॉरेंस गैंग को संभाला हुआ था। लॉरेंस बिश्नोई तब सुर्खियों में आया था, जब 2018 में उसने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस और काला जठेड़ी की मुलाकात जेल में ही हुई थी। लॉरेंस गैंग पर ही पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला, राजस्थान में राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, राजू ठेहट की हत्या का आरोप है।

Advertisement

अब अनुराधा चौधरी के बारे में जान लीजिए

राजस्‍थान के सीकर की रहने वाली अनुराधा कम्प्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएट है। अनुराधा पढ़ाई में तेज थी। उसने बीसीए जैसी प्रोफेशनल डिग्री ली थी। नॉर्मल जॉब उसका एंबिशन नहीं था। शादी के बाद अनुराधा और उसके पति फैलिक्स दीपक मिन्ज ने सीकर में शेयर ट्रेडिंग का काम शुरू किया था। दोनों ने मिलकर लोगों के लाखों रुपए ट्रेडिंग में लगवा दिए। अचानक उसका धंधा चौपट हुआ और करोड़ों के कर्ज में डूब गई थी। कर्ज खत्म करने के लिए उसने जुर्म का रास्ता चुना। उसने अपने पति को भी छोड़ दिया। हालांकि अनुराधा ने अब अपराध की दुनिया से तौबा कर लिया है। 

इसी में पढ़ें- पंजाब पुलिस ने किया ASI हरजीत की हत्या का हिसाब, मुख्‍य आरोपी को मार गिराया; आतंकी शहजाद भट्टी को वफादारी का सबूत देने के लिए दीपक ने किया था मर्डर
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड