पंजाब पुलिस ने किया ASI हरजीत की हत्या का हिसाब, मुख्‍य आरोपी को मार गिराया; आतंकी शहजाद भट्टी को वफादारी का सबूत देने के लिए दीपक ने किया था मर्डर

ड्यूटी पर तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) हरजीत सिंह की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार देर रात अमृतसर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मुख्य संदिग्ध दीपक सिंह मारा गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Punjab ASI Harjit Singh murder Murder Accused Killed In Encounter, Pak Terror Link Under Probe
पंजाब पुलिस ने किया ASI हरजीत की हत्या का हिसाब, मुख्‍य आरोपी को मार गिराया; आतंकी शहजाद भट्टी को वफादारी का सबूत देने के लिए दीपक ने किया था मर्डर | Image: Republic

ड्यूटी पर तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) हरजीत सिंह की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार देर रात अमृतसर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मुख्य संदिग्ध दीपक सिंह मारा गया। पुलिस ने मौके से अपराध में इस्तेमाल एक .30 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक होंडा एक्टिवा स्कूटर बरामद की है। अमृतसर पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी और उसके आतंकी मॉड्यूल ने यह हत्या कराई थी।

आपको बता दें कि SI हरजीत सिंह नंबर 1599/ASR City की 18 सितंबर 2026 को अमृतसर की दाना मंडी में ड्यूटी के दौरान हत्या कर दी गई थी। यह इलाका थाना गेट हकीमा के अंतर्गत आता है। घटना के बाद पुलिस ने FIR नंबर 281 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, आरोपी तक पहुंचने के लिए CCTV फुटेज, तकनीकी इनपुट, टावर-डंप एनालिसिस और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद ली गई। इन सुरागों के आधार पर दीपक सिंह निवासी मुलेचक, अमृतसर की पहचान की गई और उसकी तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने नाके पर रोका तो दीपक ने कर दी टीम पर फायरिंग

कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि शनिवार को उन्होंने दीपक सिंह पर एक नाके पर रोका लेकिन इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने उसका पीछा किया, इस दौरान उसने पुलिस पर दोबारा फायरिंग की। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित किया गया। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक और संदिग्ध भाग निकला।

Advertisement

आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था आरोपी

कमिश्नर का कहना है कि पाकिस्तान के व्यक्ति ने इन लोगों को अपने जाल में फंसाया था और आगे इनसे चिट्टे का व्यापार करने का वादा किया था। उसने उनसे वफादारी का सबूत मांगा ताकि वे उसके नियंत्रण और दबाव में रहें। उसने उन्हें एक अकेले पुलिस अधिकारी को निशाना बनाने, उसकी हत्या करने और इस घटना का वीडियो बनाने का काम सौंपा।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि हरजीत सिंह की हत्या के बाद ये लोग वापस उस जगह पर आए और वीडियो बनाकर आगे भेजा। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी और उसके आतंकी मॉड्यूल ने यह हत्या कराई थी आरोपी दीपक सिंह शहजाद भट्टी और उसके मॉड्यूल से संपर्क में था।

मुख्यमंत्री ने किया था मदद का ऐलान

मामले में मुख्यमंत्री ने ASI हरजीत सिंह के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। इसके साथ ही शहीद के परिवार को एचडीएफसी बैंक से 1 करोड़ रुपये का बीमा भुगतान कवर दिलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- 'उसे कई राज पता थे, हत्या कर हमेशा के लिए कर दिया खामोश...', सुरेंद्र कोली की मौत को सुसाइड नहीं मान रहे निठारी के पीड़ित, बोले- पंढेर ने मारा होगा
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड