रोहतक में खूनी गैंगवार; मिलन ढाबे पर बाबा और हिमांशु भाऊ गैंग के बीच ताबड़तोड़ चली गोलियां, 3 शूटरों की मौके पर मौत; एक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली
हरियाणा के रोहतक में खूनी गैंगवार हुई है। बुधवार को देर रात यहां मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें चार युवकों की हत्या कर दी गई है। यह वारदात खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई है।
- भारत
- 2 min read

हरियाणा के रोहतक में खूनी गैंगवार हुई है। बुधवार को देर रात यहां मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें चार युवकों की हत्या कर दी गई है। यह वारदात खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई है। मृतकों में रिंकू पुत्र जगबीर वासी डिघल, विनित पुत्र जयबीर डिघल , गन्जू वासी डिघल और हिमांशु पुत्र राजबीर वासी बेरी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, स्विफ्ट कार में सवार पांच हथियारबंद बदमाश पहुचे थे। आरोपितों ने खाना खा रहे युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज से ढाबे पर मची भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए लोग टेबल और कुर्सियों के पीछे छिप गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब साढ़े 12 बजे पांच हथियारबंद बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर मिलन ढाबे पर पहुंचे। उस समय कुछ युवक खाना खा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने आते ही युवकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। फायरिंग के दौरान तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चौथा युवक घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और उसे भी गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी कई मिनट तक मौके पर हथियार लहराते हुए घूमते रहे और फिर फरार हो गए।
पुलिस ने क्या कहा
वारदात की सूचना मिलते ही रोहतक पुलिस रेंज के आईजी हामिद अख्तर भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के टीमें बनाई गई है। पुलिस के कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं आशंका जताई जा रही है और कहा जा रहा है कि डीघल गांव में पिछले दिनों हुए युवक के मर्डर के चलते यह घटना हुई है।
Advertisement
इसे भी पढ़ें- दिल्ली के जामा मस्जिद थाने के अंदर नबील ने किया पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल, पुलिस ने आरोपी को मारी गोली