Chennai News: चेन्नई में कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के मित्रों से पूछताछ की, जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gangrape with college student
कॉलेज छात्रा से गैंगरेप | Image: Shutterstock

Chennai News: चेन्नई में मानसिक रूप से अस्वस्थ कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के मित्रों से पूछताछ की, जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके बाद संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित अधिनियमों की नौ धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि दो संदिग्धों (20 वर्षीय कॉलेज छात्र सुरेश, 19 वर्षीय नरेश) और एक स्कूली छात्र को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

जांच अधिकारी को विस्तृत जांच करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने बताया कि जांच में तेजी लाने के लिए चार विशेष टीमें बनाई गई हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'आप आतंकियों की महबूबा रही हैं, बेटी को ऐसे संस्कार मत दीजिए...', इल्तिजा के बयान पर भड़के VHP नेता

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड