महाराष्ट्र में ट्रक पलटने से चार मजदूरों की मौत, 13 घायल

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सोमवार को तड़के तेज गति से जा रहे एक ट्रक के पलट जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
accident news
accident news | Image: META AI

Maharashtra: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सोमवार को तड़के तेज गति से जा रहे एक ट्रक के पलट जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पिशोर घाट इलाके में उस समय हुई जब गन्ने से लदा ट्रक कन्नड़ से पिशोर जा रहा था। उन्होंने बताया कि ट्रक पर 17 मजदूर सवार थे और पिशोर घाट पर चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह वाहन पलट गया।

अधिकारी ने बताया कि मजदूर सड़क पर गिर गए और गन्ने के ढेर के नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि बाद में चार मजदूरों की मौत हो गई वहीं 13 को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। अधिकारी ने बताया कि घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज जारी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: इंडिया की जीत से किसको इतनी नफरत? महू में जश्न के बीच लोगों पर पथराव तो हैदराबाद-करीमनगर में पुलिस ने ही बरसाईं लाठियां
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड