P Raju Death: केरल के पूर्व विधायक और CPI नेता पी. राजू का निधन

पी राजू 1991 से 1996 के बीच उत्तरी परवूर विधानसभा सीट से विधायक थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी बी. लतिका कुमारी और एक बेटी हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CPI Leader P Raju Death
CPI Leader P Raju Death | Image: freepik

CPI Leader P. Raju Death News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व विधायक पी. राजू का बृहस्पतिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से अस्वस्थ थे।

उन्होंने बताया कि उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में रखा गया है और बाद में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पार्टी की राज्य परिषद के सदस्य राजू कई वर्षों तक एर्नाकुलम के जिला सचिव रहे। पूर्व विधायक एन. सिवन पिल्लै और सी चेल्लम्मा के घर 18 जुलाई, 1951 को जन्मे राजू ने पार्टी में कई पदों पर काम किया। वह 1991 से 1996 के बीच उत्तरी परवूर विधानसभा सीट से विधायक थे। राजू के परिवार में उनकी पत्नी बी. लतिका कुमारी और एक बेटी हैं।

यह भी पढ़ें: Pune Rape Case: पहले बुलाया दीदी, फिर बस में हैवानियत... पुणे रेप कांड के आरोपी पर कई क्रिमिनल केस, जमानत पर था बाहर

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड