अपडेटेड 25 September 2024 at 12:04 IST
जोधपुर की पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का निधन, 'जीजी' के नाम से थीं मशहूर
सूर्यकांता व्यास सूरसागर और जोधपुर सीट से तीन-तीन बार विधायक रहीं। उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया।
- भारत
- 2 min read

Suryakanta Vyas Death News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का बुधवार को राजस्थान के जोधपुर में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से बीमार थीं। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
व्यास 1990 में पहली बार विधायक चुनी गई थीं। वह सूरसागर एवं जोधपुर सीट से तीन तीन बार विधायक रहीं। उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया। राजभवन के बयान के अनुसार राज्यपाल ने व्यास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
CM भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने व्यास के निधन पर शोक जताते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सूरसागर विधानसभा से पूर्व विधायक, भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्या, सूर्यकान्ता व्यास 'जीजी' के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।’’ उन्होंने लिखा कि कुछ दिन पूर्व ही उनसे भेंट हुई थी जहां उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे प्रति उनका अपार स्नेह और वात्सल्य सदैव बना रहा।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘व्यास का निधन भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।’’
Advertisement
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अनेक नेताओं ने व्यास के निधन पर शोक जताया है।
यह भी पढ़ें: CM योगी और अखिलेश की लड़ाई में अफजाल अंसारी भी कूदे; सांसद ने कहा- वो ग्राम प्रधानी के भी योग्य नहीं
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 25 September 2024 at 12:04 IST