2 दिन बाद भी नहीं मिला पूर्व CM विजय रुपाणी का शव, अहमदाबाद प्लेन हादसे में 11 DNA का हुआ मिलान, परिजनों को सौंपे गए 5 शव

एयर इंडिया के विमान ने 12 जून की दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से उड़ान भरी थी, एक मिनट के भीतर ही विमान रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी यात्रा कर रहे थे।

Follow : Google News Icon  
Former CM Vijay Rupani body not found even after 2 days Ahmedabad plane crash
2 दिन बाद भी नहीं मिला पूर्व CM विजय रुपाणी का शव | Image: ANI

Ahmedabad Plane Crash Updates : अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे के दो दिन बाद भी शव मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को विमान के पिछले हिस्से से एक और शव मिला है। गुजरात से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान AI-171 12 जून, 2025 को हादसे का शिकार हुआ था, इस हादसे को 2 दिन हो चुके हैं।

ये हादसा इतना भयंकर था कि मृतकों की पहचान के लिए DNA सैंपलिंग की जा रही है। DNA जांच के बाद ही परिजनों को पार्थिव शरीर दिए जाएंगे। एअर इंडिया विमान हादसे में अब तक 11 पीड़ितों की DNA जांच उनके परिवार वालों से मिल चुकी है। DNA रिपोर्ट के बाद परिजनों को 5 मृतकों के शव सौंपे गए हैं। इस विमान में 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य मिलाकर कुल 242 लोग सवार थे। 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई और एक यात्री विशवाशकुमार रमेश (ब्रिटिश नागरिक) की जान बची, जो इमरजेंसी एग्जिट के पास सीट 11A पर बैठे थे।

नहीं मिला पूर्व CM विजय रुपाणी का शव

इस विमान ने 12 जून की दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से उड़ान भरी थी। करीब 625 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद पायलट ने मेडे कॉल जारी किया। एक मिनट के भीतर विमान मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जो हवाई अड्डे से करीब 2 किलोमीटर दूर है। इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी यात्रा कर रहे थे। हादसे के दो दिन बाद भी उनका शव बरामद नहीं हुआ है।

जिला अस्पताल ने जारी किए नंबर

अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने शवों की जानकारी के लिए नंबर जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि केवल इन नंबरों से आने वाले कॉल पर ही ध्यान दें। इन नंबरों से DNA मैच और शव के आने की सूचना दी जाएगी। 9429915911, 9429916096, 9429916118, 9429916378, 9429916608, 9429916622, 9429916682, 9429916758, 9429916771, 9429916875

Advertisement

तुरंत मिलेंगे मृत्यु प्रमाण पत्र

राज्य आपातकालीन आयुक्त आलोक पांडे ने बताया कि गुजरात के 33 जिलों में से मृतक 18 अलग-अलग जिलों के हैं। परिवार के सदस्यों से संपर्क करने के लिए 230 टीमें बनाईं हैं। अहमदाबाद नगर निगम ने एक ऐसी व्यवस्था बनाई है, जिसमें मृत्यु प्रमाण पत्र तुरंत उपलब्ध कराए जाएंगे। परिजनों को शव लेने के लिए DNA सैंपल देना अनिवार्य होगा। करीबी रिश्तेदार भी सबूत के साथ आकर शव ले जा सकते हैं। हर परिवार के लिए शवों को उनके गृहनगर तक ले जाने में मदद करने के लिए एक अलग टीम बनाई गई है। 

ये भी पढ़ें: 2000 मिसाइलों से होगा अगला हमला, ईरान ने इजरायल को दी धमकी, युद्ध की आग से भारत पर क्या होगा असर?

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड