BREAKING: दिल्ली शराब घोटाले में पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, कोर्ट ने दोनों को किया बरी

AAP नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में बरी कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi liquor scam
दिल्ली शराब घोटाले में पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी | Image: ANI

AAP नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में बरी कर दिया है। कोर्ट ने CBI मामले में दोनों को बड़ी राहत दी है। 

कोर्ट ने शराब घोटाले में CBI की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया और कहा कि जांच एजेंसी आरोप साबित करने में पूरी तरह असफल रही। अदालत ने माना कि केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला, न ही कोई आपराधिक साजिश या मंशा साबित हो सकी।

केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी

राउज ऐवन्यू कोर्ट ने कहा, केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। कोर्ट ने ये भी कहा कि फेयर ट्रायल के लिए फेयर इन्वेस्टिगेशन जरूरी है। गंभीर आरोपों के लिए ठोस सामग्री जरूरी है, केवल अनुमान या कहानी से काम नहीं चल सकता।" मामले में कथित सेंट्रल कॉन्सपिरेटरी रोल भी साबित नहीं हो सका।

क्या था दिल्ली शराब घोटाला?

बता दें कि यह मामला 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति से जुड़ा था, जिसे कथित तौर पर हजारों करोड़ के घोटाले के रूप में पेश किया गया था। CBI ने सबसे पहले FIR दर्ज की, जिसके आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जांच शुरू की। जांच के दौरान अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया और कई महीनों तक उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया। मामले के तार दक्षिण भारत तक जुड़े बताए गए थे और कई अन्य लोगों की भी गिरफ्तारियां हुई थीं।

Advertisement

घर पर फूल वर्षा से हुआ स्वागत

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार ने उनका स्वागत किया, जब वे पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ उनके घर पहुंचे। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज़ पॉलिसी केस में AAP के दोनों नेताओं को बरी कर दिया है।

रिहाई पर केजरीवाल की प्रतिक्रिया

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट से बरी होने के कहा, "पिछले कुछ सालों से भाजपा जिस तरह से शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी तो आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। हमें न्यायपालिका पर भरोसा हैसत्य की जीत हुई... AAP को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था... यह पूरा फर्जी केस था... केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP कट्टर ईमानदार है... अच्छा काम करके सत्ता में आइए और झूठे केस करके हमें जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: शराब घोटाले में केजरीवाल हुए बरी तो पत्‍नी सुनीता का आया पहला रिएक्‍शन
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड