कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाए लेकिन...शराब घोटाले में केजरीवाल हुए बरी तो पत्‍नी सुनीता का आया रिएक्‍शन, बोलीं- सच की जीत होती है

दिल्ली की बहुचर्चित शराब नीति से जुड़े मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आरोपों से बरी कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sunita Kejriwal
Sunita Kejriwal | Image: PTI

दिल्ली की बहुचर्चित शराब नीति से जुड़े मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट की ओर से दोनों को क्लीन चीट मिली है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट X पर उन्‍होंने लिखा है कि इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाये,शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता। सच की हमेशा जीत होती है। आपको बता दें कि कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए साफ कहा कि केवल दावे करने से काम नहीं चलेगा। कोर्ट किसी भी आरोप पर तभी भरोसा कर सकती है जब उसके साथ ठोस और पर्याप्त सबूत हों। कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी की ओर से पेश किए गए सबूत कमजोर और अपर्याप्त हैं। सबसे पहले अदालत ने कुलदीप सिंह, जो आबकारी विभाग में कमिश्नर रहे हैं, उन्हें बरी किया। इसके बाद मनीष सिसोदिया को राहत दी गई और फिर अरविंद केजरीवाल को भी बरी करने का आदेश दिया गया।

इसे भी पढ़ें- कार से खींचे, सड़क किनारे ले गए और ब्‍वॉयफ्रेंड के सामने ही सात लोगों ने किया युवती से गैंगरेप, अक‍ाउंट में ट्रांसफर कराए 10,000 रुपये; मचा हड़कंप

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड