पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवीन चावला का 79 वर्ष की आयु में निधन

Navin Chawla passes away: पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवीन चावला का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Navin Chawla
नवीन चावला | Image: Facebook

Navin Chawla passes away: पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) नवीन चावला का शनिवार को निधन हो गया। पूर्व सीईसी एसवाई कुरैशी ने यह जानकारी दी।

चावला 79 वर्ष के थे।

कुरैशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह चावला से करीब 10 दिन पहले मिले थे, उस समय चावला ने उन्हें बताया था कि उन्हें ब्रेन सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

कुरैशी ने कहा, ‘‘आज सुबह अपोलो अस्पताल में उनका निधन हो गया।’’ उन्होंने कहा कि जब वह आखिरी बार उनसे मिले थे, तब वह काफी खुश थे।

Advertisement

इसके अलावा, निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने भी चावला के निधन की पुष्टि की।

कुरैशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवीन चावला के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’

Advertisement

पूर्व नौकरशाह चावला 2005 से 2009 के बीच निर्वाचन आयुक्त रहे थे और उसके बाद अप्रैल 2009 से जुलाई 2010 तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे।

ये भी पढ़ें: मुंबई के तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी में मनाया गया राष्ट्रीय प्रतीकों का जश्न

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड