मुंबई के तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी में मनाया गया राष्ट्रीय प्रतीकों का जश्न

Mumbai's three-day flower show: मुंबई के तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी में राष्ट्रीय प्रतीकों का जश्न मनाया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
flowers festival
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Pexels

Mumbai's three-day flower show: मुंबई के वीर जीजामाता भोसले वनस्पतिक उद्यान व चिड़ियाघर में तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शिनी शुरू हुई जिसका विषय भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों पर प्रकाश डालना है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) और वृक्ष प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस वार्षिक कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को भायखला के वनस्पति उद्यान और चिड़ियाघर में किया गया जिसमें राष्ट्रीय पशु, पक्षी, ध्वज और मुद्रा के साथ-साथ अन्य प्रतीकों की शानदार प्रदर्शनी के लिए फूलों और पौधों की एक सारणी का उपयोग किया गया है। इसका समापन रविवार को होगा।

उद्यान अधीक्षक जितेंद्र परदेशी ने प्रदर्शिनी के बारे में कहा, “पौधों की कम से कम 5,000 प्रजातियों को उनके नाम के साथ प्रदर्शित किया गया है तथा उनके उपयोग का वर्णन भी किया गया है।”

प्रदर्शनी देखने आए लोगों में से एक ने कहा, “मैं 25 वर्षों से पुष्प प्रदर्शनी में भाग ले रहा हूं और हर साल एक अनूठा अनुभव होता है और फूलों से घिरे रहना सभी को खुश करता है। मैं इस पहल के लिए सरकार की सराहना करता हूं।”

Advertisement

ये भी पढ़ें: Goat Milk: गोट मिल्क से कैसे होता है स्किन को फायदा? जानिए त्वचा को होने वाले बेनेफिट्स

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड