'चंदा चोरों की कब्र खोद देंगे CM योगी, बुलडोजर भी चलेगा', पूर्व BJP नेता टी राजा का बड़ा बयान; बागेश्वर बाबा के जन्मोत्सव में हुए थे शामिल

तेलंगाना के पूर्व बीजेपी नेता टी राजा धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर बाबा) के जन्मोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उन्होंने बड़ा बयान दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Telangana goshamahal bjp MLA t raja singh resign from party
टी राजा | Image: X

तेलंगाना के पूर्व बीजेपी नेता टी राजा धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर बाबा) के जन्मोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उन्होंने बड़ा बयान दिया।

टी राजा ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ चंदा चोरों की कब्र खोद देंगे। चंदा चोरों पर बुलडोजर भी चलेगा। 

टी राजा का बयान

टी राजा ने कहा, "चाहे चंपत राय हो या कोई भी हो, अगर चंदा चोरी में शामिल है तो वो जेल जाएगा। चंदा चोरी का इल्जाम रामभक्तों के लिए शर्म की बात है।"

उन्होंने कहा कि चंदाचोरों पर बुलडोजर भी चलेगा ताकि भविष्य में मंदिर पर कोई बुरी नजर ना डाले।

Advertisement

बागेश्वर बाबा ने मनाया जन्मोत्सव

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें बागेश्वर बाबा के नाम से भी जाना जाता है, ने शनिवार को भारत मंडपम में अपना जन्मदिन मनाया। यह जश्न 'ज्ञान ध्यान दान महोत्सव' के तौर पर मनाया गया और इसमें कई साधु-संत, मशहूर हस्तियां और नेता शामिल हुए। 

Image

मौजूद लोगों में मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दिल्ली के मंत्री, सांसद मनोज तिवारी, बालक नाथ और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे, जिन्होंने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। देश-विदेश के लाखों भक्तों ने भी सोशल मीडिया पर बागेश्वर महाराज को जन्मदिन की बधाई दी।

Advertisement
Image

चढ़ावा चोरी मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच में अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बैंक खातों में जमा होने वाली रकम में काफी अंतर देखने मिला है। इससे SIT का शक गहरा गया है कि ट्रस्ट में रोजाना लाखों रुपये की चोरी हो रही थी। मामले में बैंक कर्मियों से पूछताछ शुरू हो गई है। साथ ही साथ SIT ने कई अहम दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, पहले ट्रस्ट के SBI और PNB बैंक खातों में हर रोज करीब 16 से 18 लाख रुपये जमा होते थे। अब इस रकम में काफी इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद यही रकम बढ़कर 24 से 26 लाख रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गई है। ऐसे में संदेह है कि पहले हर दिन करीब 6 से 8 लाख रुपये की चोरी की जा रही थी।

ये भी पढ़ेंः डिप्टी PM इशाक डार का पोता गैंगरेप का मुख्य आरोपी, मांगा इस्तीफा

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड