7 मार्च को रूस यात्रा पर जा सकते हैं विदेश सचिव मिस्री

Foreign Secretary Vikram Misri: विदेश सचिव मिस्री सात मार्च को रूस की यात्रा पर जा सकते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vikram Misri
विदेश सचिव विक्रम मिस्री | Image: X

Foreign Secretary Vikram Misri: विदेश सचिव विक्रम मिस्री सात मार्च को रूस की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां वह अपने रूसी समकक्ष के साथ व्यापार और ऊर्जा संबंधों समेत द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करेंगे। विषय से संबंधित सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान विदेश सचिव के कई वरिष्ठ रूसी नेताओं से मिलने की भी संभावना है।

विदेश सचिव की यह यात्रा यूक्रेन संघर्ष पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने के बीच हो रही है, जब पिछले शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ‘ओवल ऑफिस’ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच नोक झोंक हुई थी। इस घटना ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया था।

इस यात्रा को लेकर अबतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रूस यात्रा के करीब तीन महीने बाद मिस्री की यह संभावित यात्रा हो रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Today Weather: कई राज्यों में बढ़ी गर्मी, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी बर्फबारी का कहर; जानिए दिल्ली समेत यूपी-बिहार का हाल

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड