'5 दशक तक गरीबी हटाओ का नारा सुना, लेकिन हमने झूठे नारे नहीं दिए', लोकसभा में बोले पीएम मोदी

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की जनता और सभी सांसदों का धन्यवाद किया।

Follow : Google News Icon  
PM Modi in Lok Sabha
PM Modi in Lok Sabha | Image: Sansad tv

PM Modi in Lok Sabha : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की जनता और सभी सांसदों का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का 25 प्रतिशत हिस्सा बीत चुका है, समय तय करेगा कि आजादी के पहले 50 साल और 21वीं सदी के पहले 25 साल कैसे रहे। राष्ट्रपति का अभिभाषण विकसित भारत के संकल्प के मजबूत करने वाला है, जन सामान्य को मजबूत करने वाला है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश ने 5 दशक तक गरीबी हटाओ का नारा सुना लेकिन हमने गरीब को झूठे नारे नहीं दिए, हमने सच्चा विकास दिया है। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। आज 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान मिले हैं। हमने 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर बहनों-बेटियों की मुश्किलें दूर कीं। जिसने गरीबी को जिया है उसे पता हैकि पक्की छत का मतलब क्या होता है।

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर कटाक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग गरीबों की झोपडियों में फोटो सेशन करा कर मनोरंजन करते हैं उन्हें संसद की बात बोरिंग ही लगेगी। हमारा प्रयास समस्या के समाधान पर होता है, हम समर्पित भाव से प्रयास करते हैं।

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि हम 2025 में हैं। एक प्रकार से 21वीं सदी का 25% हिस्सा बीत चुका है। 20वीं सदी में आज़ादी के बाद और 21वीं सदी के प्रथम 25 सालों में क्या हुआ, ये तो आने वाला समय ही तय करेगा लेकिन अगर हम राष्ट्रपति जी के संबोधन का बारीकी से अध्ययन करें तो साफ नजर आता है कि उन्होंने देश के सामने आने वाले 25 सालों और विकसित भारत के लिए लोगों में विश्वास पैदा करने की बात कही है। उनका संबोधन विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला है, नया विश्वास पैदा करने वाला है और आम लोगों को प्रेरित करने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: लाखों करोड़ रुपये की हमने बचत की, लेकिन इसका इस्तेमाल शीशमहल के लिए नहीं, जनता के लिए किया- PM मोदी का केजरीवाल पर हमला

Advertisement
Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड