बिना जेब वाले कपड़े, 180 दिनों का CCTV बैकअप और दानपात्रों की वीडियोग्राफी...राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के बाद हुए कई बड़े बदलाव

राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी से पूरा देश परेशान है। लेकिन इस बीच राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir | Image: Republic

राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी से पूरा देश परेशान है। इसको लेकर सीएम योगी भी पहले दिन से ही जबरदस्त एक्शन मोड में हैं और अब SIT उनको रिपोर्ट सौंपने वाली है। लेकिन इस बीच मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। 

क्या बदलाव हुए 

पुराने कर्मचारी हटाए गए

मंदिर के चढ़ावे में आए पैसों की गिनती करने वालों करीब 50 पुराने कर्मचारी हटाए गए। अब इस काम में नए लोगों को नियुक्त किया गया है। ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ का बैंक खाता ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ की अयोध्या शाखा में स्थित है, जहां प्रति दिन मंदिर के चढ़ावे का सारा पैसा जमा होता है। इस घटना के बाद एसबीआई के अधिकारी और ऑडिट करने वाले कर्मचारियों को भी बदल दिया गया है। अब ट्रस्ट के पदाधिकारियों की उपस्थिती में ही पैसों की गिनती होगी। 

इसी तरह प्राइवेट एजेंसी से इस कार्य के लिए नियुक्त हुए सभी कर्मचारियों को भी बदल दिया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के जो लोग भी निगरानी के लिए इस कार्य में पूर्व में नियुक्त थे उनको हटा कर अब नए लोगों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ड्रेस कोड में किया बदलाव 

राम मंदिर के चढ़ावे में कैश की गिनती करने वाले कर्मचारियों के लिया नया ड्रेस कोड लागू अब कर दिया है। अब इनके कपड़ें बिना जेब वाले होंगे।    

Advertisement

सीसीटीवी की समय सीमा बढ़ाई 

अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी रोकने के लिए नई चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। अब 45 दिन की जगह 180 दिन तक की सीसीटीवी फुटेज बैकअप में रहेगी। इसके साथ ही दान पात्र से राशि निकालने की वीडियोग्राफी भी होगी। 

एक नहीं 2 लॉक लगेंगे 

राम मंदिर के चढ़ावे में आए कैश को गिनती के बाद जब बैंक में जमा करने के लिए ले जाया जाएगा, तब उस बॉक्स में अब एक की जगह दो अलग अलग चाबियों के लॉक होंगे। इससे रस्ते में पैसों के गायब करने की समस्या खत्म होगी।     

Advertisement

इसे भी पढ़ें- 'मैं PM मोदी को अच्‍छे से जानता हूं, वो शांति से काम करते हैं लेकिन...', फ्रांस में हुई मुलाकात के बाद मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप; जमकर की तारीफ

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड