'मैं PM मोदी को अच्‍छे से जानता हूं, वो शांति से काम करते हैं लेकिन...', फ्रांस में हुई मुलाकात के बाद मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप; जमकर की तारीफ

फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात की। अब इस यात्रा के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक इंटरव्यू में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।

Narendra Modi ji with Trump
Narendra Modi ji with Trump | Image: PIB

पीएम मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की आधिकारिक विदेश यात्रा से हाल ही में भारत लौटे हैं। यूं तो ट्रंप शुरू से पीएम मोदी की तारीफ करते आए हैं। लेकिन ऑपेरेशन सिंदूर के वक्त ट्रंप के युद्ध और सीजफायर को लेकर ऐलान के बाद कुछ लोगों का मानना था कि दोनों नेताओं के बीच रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहे हैं। 

लेकिन फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात की। ऑपेरेशन सिंदूर के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी, लेकिन यहां पूरी दुनिया के सामने पीएम मोदी और ट्रंप के बीच पहले जैसी दोस्ती दिखाई दी। अब इस यात्रा के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक इंटरव्यू में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। 

Uploaded image

अमित मालवीय ने X पर ट्रंप का वीडियो पोस्ट किया 

भाजपा के आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दिख रहा है कि पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को भी अपना दीवाना बना दिया है। 

क्या बोले ट्रंप 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस वीडियो में कहा कि उन्होंने ज़िंदगी भर भारत को देखा है, वहाँ लगातार बस बदलाव ही होते जा रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई छह महीने के लिए आता, तो कोई एक साल के लिए। ट्रंप ने आगे कहा कि फिर अचानक एक दिन प्रधानमंत्री मोदी वहाँ आ जाते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे 12 साल से ज़्यादा समय से वहां प्रधानमंत्री के रूप में हैं और बहुत मजबूती से काम कर रहे हैं। 

Advertisement

ट्रंप यहां तक भी नहीं रुके वो आगे बोले कि पीएम मोदी यह सब बहुत शांति से करते हैं लेकिन वे शांत स्वभाव के व्यक्ति नहीं हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत सख़्त मिज़ाज वाले व्यक्ति हैं। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानता हूं।’

इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR की सड़कों से पुरानी बसों और ट्रकों का होगा सफाया, टाटा मोटर्स और मोदी सरकार के बीच हुई बड़ी डील

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड