Airport Security Rules: फ्लाइट में नहीं ले जाने वाली 8 चीजें, जानिए एयरपोर्ट सेफ्टी नियम; वरना चेकिंग के चक्कर में छूट सकता है प्लेन
Airport Security Rules: फ्लाइट में कौन‑सी 8 चीजें नहीं ले जा सकते, जानिए एयरपोर्ट सुरक्षा नियम और नहीं तो चेकिंग के चक्कर में आपकी फ्लाइट तक छुट सकती है, मुसीबत से ऐसे बचें।
- भारत
- 3 min read

Airport Security Rules: प्लेन में बैठने का आनंद लेने के लिए आपको सिर्फ टिकट और पैकिंग ही नहीं, बल्कि कुछ एयरपोर्ट के सुरक्षा नियमों भी जानकारी होना जरूरी है। भारतीय सिविल एविएशन अथॉरिटी (DGCA) के मुताबिक, कई वस्तुएं ऐसी हैं जिन्हें केबिन या चेक‑इन लगेज में रखने पर यात्रियों को रोक दिया जा सकता है या दंडित किया जा सकता है। ऐसे में आपको इन चीजों के बारे में पहले से पता होना जरूरी है ताकी आप बिना किसी परेशानी के फ्लाइट पकड़ सके, नहीं तो इन्हीं सब चैकिंग के चक्कर में आपकी फ्लाइट तक मिल हो सकती है, जिससे आपको भारी नुकसान होगा।
फ्लाइट में नहीं ले जाने वाली 8 चीजें
1. नुकीली या तेज धार वाली चीजें: पॉकेट नाइफ, ब्लेड, कैंची, रेजर ब्लेड, आइस स्केट्स, कीलें जैसी चीजें को केबिन में ले जाना सख्त मना है।
2. हथियार और गोला‑बारूद: पिस्टल, राइफल, कारतूस, गैस गन को किसी भी रूप में ले जाना बैन होता है और यह कानूनी दंड का कारण बन सकता है।
3. ज्वलनशील पदार्थ: मैच, लाइटर, मोमबत्ती, ई‑सिगरेट, पेंट थिनर, केमिकल क्लीनर जैसी कुछ भी आग से जुड़ा सामान केबिन में ले जाना बैन है।
Advertisement
4. पावर बैंक (ली‑आयन बैटरी): ली‑आयन बैटरी वाले पावर बैंक की क्षमता 160 Wh से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ज्यादा क्षमता वाले पावर बैंक को सिर्फ चेक‑इन लगेज में ही अनुमति है।
5. संवेदनशील पाउडर या फिर एसिड: ब्लीच, एसिड, रासायनिक पाउडर जैसी चीजें भी आप केबिन में नहीं ले जा सकते।
Advertisement
6. ज्यादा मात्रा में ज्वेलरी या नकद: अगर आप भारी मात्रा में सोना, हीरे या बड़ी रकम लेकर यात्रा कर रहे हैं, तो कस्टम विभाग द्वारा पूछताछ की जा सकती है। निर्धारित सीमा से ज्यादा राशि पर घोषणापत्र भरना आवश्यक है।
7. ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स: लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट फोन को सुरक्षा जांच के दौरान बंद करना अनिवार्य है। चार से ज्यादा लैपटॉप ले जाने पर उसको लेकर ज्यादा जांच होगी और पूछताछ में वक्त लग सकता है।
8. बैन किए गए पालतू जानवर: दुर्लभ या प्रतिबंधित प्रजातियों के जीव, उनके अंग या उनसे बने उत्पाद (जैसे हाथी दांत की कलाकृतियां) को ले जाना प्रतिबंधित है। जानवर की खास ले बनी चीजें भी आप नहीं लेकर जा सकते।
इन सभी चीजों के अलावा खुले सिक्के, नारियल और बड़े फलों पर भी रोक होती है। केबिन लगेज में नारियल, कटे हुए बड़े फल या तरल‑आधारित खाद्य पदार्थ नहीं ले जा सकते, इन्हें चेक‑इन बैग में रखना चाहिए।
DGCA के मुताबिक, 'इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अनजाने में प्रतिबंधित वस्तु ले जाने से आपकी यात्रा बाधित हो सकती है, साथ ही कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले अपने बैग की जांच करें, प्रतिबंधित वस्तुओं को घर पर छोड़ें और सुरक्षा जांच में सहयोग दें। इससे आपका समय बचता है, साथ ही पूरी उड़ान सुरक्षित रहती है।