ओडिशा में होली के जश्न के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत

Odisha: ओडिशा में शनिवार को होली के दौरान दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
accident news
accident news | Image: META AI

Odisha: ओडिशा में शनिवार को होली के दौरान दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ओडिशा के क्योंझर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचल दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंपुआ पुलिस थाने के निकट दोलिता चौक के पास आज सुबह यह दुर्घटना उस दौरान हुई जब एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान इवान प्रधान, उनकी पत्नी मथामणि प्रधान और उनके बेटे मंगल प्रधान के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि वे चंपुआ क्षेत्र के सनानी गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि वे उस दौरान इस हादसे का शिकार हुए जब वे होली खेलने के लिए प्रधान के दामाद के घर जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई, उनकी पत्नी ने चंपुआ अस्पताल में दम तोड़ दिया और क्योंझर ले जाते समय मंगल की भी मौत हो गई।’’

Advertisement

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कटक जिले के नरसिंहपुर थाना क्षेत्र के सीतारामपुर इलाके में शनिवार को हुई एक दुर्घटना में कम से कम दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने बताया कि नरसिंहपुर-कमलडीह मुख्य मार्ग पर यह दुर्घटना उस दौरान हुई जब उनका दोपहिया वाहन बिजली के एक खंभे से टकरा गया।

पुलिस ने बताया कि वे होली मनाकर घर लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। एक अन्य घटना में, भुवनेश्वर पुलिस ने चंद्रशेखरपुर पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र में एक युगल को उनके घर पर शनिवार को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान कुमार जितेन (30) के रूप में हुई है जबकि महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'पलटू चाचा कहां हैं...', जब स्कूटी पर सवार पटना की सड़कों पर निकले तेज प्रताप, CM नीतीश के घर के बाहर यूं लगाई आवाज- VIDEO
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड