मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में पांच उग्रवादी पकड़े गए

मणिपुर के चुराचांदपुर और इंफाल पूर्व जिलों में अलग-अलग अभियानों में तीन नाबालिगों समेत पांच उग्रवादियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manipur Police
Manipur Police | Image: PTI Photo/ Representational

मणिपुर के चुराचांदपुर और इंफाल पूर्व जिलों में अलग-अलग अभियानों में तीन नाबालिगों समेत पांच उग्रवादियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को चुराचांदपुर के बेथेल इलाके से 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया तथा तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे सभी प्रतिबंधित संगठन ‘यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी’ (यूकेएनए) के जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि वे स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूली, मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी में कथित तौर पर संलिप्त थे। उनके पास से दो पिस्तौल बरामद की गयीं हैं।

ओल्ड मॉडर्न कॉलेज गेट से उग्रवादी की गिरफ्तार

एक अन्य अभियान में, मंगलवार को इंफाल पूर्व में ‘ओल्ड मॉडर्न कॉलेज गेट’ से प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वह आम लोगों, स्थानीय व्यापारियों और सरकारी अधिकारियों से जबरन वसूली में कथित तौर पर संलिप्त था। उसके पास से दस हथगोले और अन्य सामान बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें: अबू आजमी के बयान पर अखिलेश ने साधी चुप्पी, अवेधश प्रसाद ने संभाला मोर्चा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड