खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फिर फायरिंग, बाइक से बदमाशों ने चलाई कई राउंड गोली

26 फरवरी की सुबह 3 बजे अज्ञात शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया। सामने आए CCTV में बदमाश खानपुर विधायक उमेश कुमार के फोटो पर कई राउंड फायरिंग कर रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Uttarakhand News: उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर एक बार फिर फायरिंग की गई है। इस बार अज्ञात शूटरों ने फायरिंग की घटना को कैंप कार्यालय के बाहर अंजाम दिया। फायरिंग करते हुए आरोपी CCTV में कैद हो गए हैं। खानपुर विधायक के निजी सचिव ज़ुबैर काजमी ने सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दर्ज कराई है।

इस घटना को अज्ञात शूटरों ने 26 फरवरी की सुबह 3 बजे अंजाम दिया। सामने आए CCTV में बदमाश खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय के बाहर लगे उनके फोटो पर कई राउंड फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है।  

दो नकाबपोश ने की फायरिंग

CCTV में दो नकाबपोश हमलावर उमेश कुमार के कार्यालय पर गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं। उमेश कुमार की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद हरिद्वार पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। हरिद्वार SSP परमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि CCTV फुटेज में नजर आ रहे आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिय जाएगा। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

पहले प्रणव सिंह चैंपियन ने की थी फायरिंग

खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 26 जनवरी को खानपुर विधानसभा से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर उनके घर और कार्यालय को निशाना था। प्रणव सिंह चैंपियन पूरे लाव-लश्कर के साथ उमेश कुमार के कार्यालय पहुंचे थे और दर्जनों राउंड फायरिंग की थी। 

Advertisement

इस दौरान वहां पर मौजूद कर्मचारियों के साथ भी पूर्व विधायक ने मारपीट और गाली-गलौज की थी। बाद में यह मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा था, सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे। इस घटना के बाद से ही इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। 

ये भी पढ़ें: 300 रुपये में वारदात को तैयार रोहिंग्या, 800 को ट्रेनिंग दे रहा ISI;भारत के खिलाफ प्रॉक्सी युद्ध के लिए बांग्लादेश का रास्ता? 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड