नवी मुंबई में ऑटोमोबाइल कंपनी के गोदाम में आग; छह वाहन जलकर खाक

महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में बुधवार देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जहां एक ऑटोमोबाइल कंपनी के वाहन और कलपुर्जे रखे हुए थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fire
Fire | Image: PTI

Maharashtra: महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में बुधवार देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जहां एक ऑटोमोबाइल कंपनी के वाहन और कलपुर्जे रखे हुए थे।

ठाणे नगर निगम के अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन छह चार-पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि एक व्यक्ति ने नवी मुंबई के दहिसर मोरी की नागांव ग्राम पंचायत में स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना रात 12 बजकर 26 मिनट पर सूचना दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद, विभिन्न स्थानों से पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारी ने बताया कि दो घंटे के अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Stabbing: पिता की हो रही थी सर्जरी... दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे सारा-इब्राहिम- Video

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड