मुंबई में पांचवी कक्षा की छात्रा की पिटाई के आरोप में शिक्षिका के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई के एक स्कूल में पांचवी कक्षा की 11 वर्षीय एक छात्रा की पिटाई करने के आरोप में एक शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai police
Mumbai police | Image: PTI/ File Photo

 मुंबई के एक स्कूल में पांचवी कक्षा की 11 वर्षीय एक छात्रा की पिटाई करने के आरोप में एक शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शिकायत के अनुसार, यह घटना 21 मार्च को चेंबूर इलाके के एक स्कूल में हुई, जहां शिक्षिका ने छात्रा को कक्षा में बात करने के आरोप में बेंत से उसकी कलाई, पीठ और कमर पर कई बार मारा जिससे उसे चोटें आईं।

छात्रा के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि उनकी बेटी कक्षा में बात नहीं कर रही थी, बल्कि केवल पीछे देख रही थी। इसके बावजूद शिक्षिका ने उसे दंडित किया।

शिकायत के आधार पर, पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: 'कॉमेडी के नाम पर इज्जत उछालने का काम...' कामरा विवाद पर बोलीं कंगना

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड