Holi 2025: देशभर में रंगो के त्योहार होली की धूम, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ढेर सारी शुभकामनाएं

Holi 2025: देशभर में रंगों के त्योहार होली की धूम है। पूरा देश धूमधाम से होली मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi wishes the countrymen a very happy Holi
PM Modi wishes the countrymen a very happy Holi | Image: X

Holi 2025: देशभर में रंगों के त्योहार होली की धूम है। पूरा देश धूमधाम से होली मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने कहा, आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।

गृहमंत्री अमित शाह ने दी होली शुभकामनाएं

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘होलिका दहन’ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हमें बताता है कि असत्य और बुराई चाहे जितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, वे सत्य और अच्छाई पर कभी विजय नहीं पा सकतीं। यह होलिका दहन सभी के जीवन से नकारात्मकता और व्याधियों का नाश करे, तथा सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए।

Advertisement

CM मोहन यादव ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने कहा कि मैं होली के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं। PM मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम काल चल रहा है जिसमें हमारी संस्कृति के एक-एक त्योहार का आनंद मिल रहा है और सच्चे अर्थों में हम इसके मतलब को भी समझ रहे हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: काशी में मुस्लिम महिलाओं का कट्टरपंथियों के मुंह पर तमाचा, खूब खेली होली

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड