संभल में होली और जुमे की नमाज पर चिकचिक...तो वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने कट्टरपंथियों के मुंह पर जड़ा तमाचा, खूब खेली होली

Holi 2025: देशभर में होली की त्योहार की तैयारी धूमधाम से चल रही है। शुक्रवार को देश भर में होली खेली जाएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Holi 2025: देशभर में होली की त्योहार की तैयारी धूमधाम से चल रही है। शुक्रवार को देश भर में होली खेली जाएगी। होली और जुमे की नमाज को लेकर देश भर में सियासत जोरों पर है। कई राज्यों में नमाज का वक्त बदला गया है तो कई जगहों पर मस्जिदों को तिरपाल के ढंक दिया गया है। होली और जुमे की नमाज पर बयानबाजी के बीच बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के एक दिल जीतने वाली तस्वीर सामने आई है।

एक तरफ कट्टरपंथी होली के रंगों को लेकर तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने इन्हीं कट्टरपंथियों के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ा है। यहां मुस्लिम महिला फाउंडेशन की महिलाओं ने जमकर होली खेली है। बुर्का पहने ये मुस्लिम महिलाएं एक दूसरे के ऊपर फूल फेंककर और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मना रही हैं।

वीडियों में दिख रहा रहा है कि मुस्लिम महिला फाउंडेशन के बैनर तले सिर्फ मुस्लिम महिलाएं ही नहीं बल्कि उनके साथ हिंदू महिलाएं भी होली मना रही हैं। होली के गीत गा रही हैं और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रही हैं।

होलिका दहन पर भद्रा का साया (Holika Dahan 2025 Bhadra Timing)

Advertisement

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज यानी गुरुवार, 13 मार्च को छोटी होली के दौरान भद्रा का साया सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर देर रात 11 बजकर 26 मिनट तक है। इस दौरान शुभ काम करने की मनाही होती है। भद्रा के दौरान होलिका दहन भी नहीं किया जाएगा।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2025 ka Shubh Muhurat)

Advertisement

चूंकि आज दिनभर भद्रा लगा रहेगा इसलिए रात 11 बजकर 26 मिनट पर भद्रा खत्म होने के  बाद होलिका दहन करना शुभ माना जाएगा। होलिका दहन का समय देर रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक है। 64 मिनट तक होलिका दहन किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Holika Dahan 2025: आज छोटी होली पर रहेगा भद्रा का साया, नोट करें होलिका दहन का समय और पूजा विधि

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड