NHAI ने FASTag Annual Pass किया महंगा, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगी कीमत, देने पड़ेंगे सालाना इतने रुपये

FASTag Annual Pass Price: NHAI ने FASTag एनुअल पास की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। यह नया नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। जानें नई फीस और कैसे उठाएं इस पास का लाभ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
FASTag Annual Pass Price Hike
FASTag Annual Pass Price Hike | Image: ANI

FASTag Annual Pass Price Hike: अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे (NH) पर अपनी कार या जीप से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। NHAI ने फास्टैग के  एनुअल पास की कीमतों में बदलाव करने का फैसला लिया है। पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू की गई इस सुविधा को लोगों ने हाथों-हाथ लिया था, लेकिन अब नए वित्त वर्ष के साथ इसकी लागत बढ़ने वाली है। NHAI द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 12 मार्च को यह तय किया गया कि अब इस पास के लिए यात्रियों को पहले के मुकाबले अधिक भुगतान करना होगा।

कितनी बढ़ी कीमत?

वर्तमान में फास्टैग एनुअल पास की कीमत 3000 रुपये है, जिसे अब बढ़ाकर 3075 रुपये कर दिया गया है। यानी अब आपको इस पास के लिए 75 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। बढ़ी हुई ये नई दरें 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में प्रभावी हो जाएंगी। 

यह फैसला सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के नियमों के तहत लिया गया है और यह मुख्य रूप से उन निजी वाहनों (कार, जीप और वैन) पर लागू होगा जिनमें वैलिड फास्टैग लगा हुआ है।

एनुअल पास के फायदे 

बता दें, पिछले साल सरकार ने फास्टैग एनुअल पास को हाईवे पर सफर को आसान और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था। इस पास की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे लेने के बाद वाहन मालिक को बार-बार टोल प्लाजा पर रिचार्ज या पेमेंट की झंझट नहीं पालनी पड़ती। 

Advertisement

यह पास एक बार एक्टिवेट होने के बाद एक साल की अवधि या 200 बार टोल प्लाजा पार करने तक मान्य रहता है। आंकड़ों की मानें तो करीब 56 लाख से ज्यादा लोग इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं और देश के लगभग 1150 टोल प्लाजा पर यह सुविधा उपलब्ध है।

कैसे बनवाएं नया एनुअल पास?

इस पास को खरीदना और एक्टिवेट करना काफी आसान है। यात्री 'राजमार्ग यात्रा' मोबाइल ऐप के जरिए या फिर NHAI और मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे ले सकते हैं। 

Advertisement

इसके लिए यूजर को अपने फास्टैग अकाउंट में लॉग इन करना होता है। इसके बाद वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर डालना होता है। फिर डिजिटल माध्यम (UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से भुगतान करना होगा। पेमेंट सफल होने के बाद आमतौर पर 24 घंटे के भीतर यह पास एक्टिवेट हो जाता है, जिससे आपकी हाईवे यात्रा निर्बाध और तेज हो जाती है। 

ये भी पढ़ें:  Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी! रेलवे में 2801 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और अन्य डिटेल

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड