अपडेटेड 15 March 2026 at 18:30 IST

Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी! रेलवे में 2801 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और अन्य डिटेल

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए दक्षिण मध्य रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के 2801 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किया है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 11 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Railway RRC SCR Apprentices Recruitment 2026
Railway RRC SCR Apprentices Recruitment 2026 | Image: Freepik

Sarkari Naukri 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। साउथ सेंट्रल रेलवे में अप्रेंसशिप के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं, जिसकी लास्ट डेट 11 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती के लिए 10th के साथ ITI पास होना अनिवार्य है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए RRC SCR की ऑफिशियल वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। 

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के माध्यम से कुल 2801 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ट्रेड के अनुसार पद निर्धारित हैं, जिसमें एसी मैकेनिक के लिए 251 पद, कारपेंटर के लिए 22 पद, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के लिए 88 पद, इलेक्ट्रीशियन के लिए 1258 पद, फिटर के लिए 539 पद, मशीनिस्ट के लिए 54 पद, पेंटर के लिए 32 पद, सीओपीए के लिए 181 पद, डीजल मैकेनिक के लिए 105 पद, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 33 पद, मोटर मैकेनिक के लिए 12 पद, मैकेनिक मशीन टूल्स मेंटेनेंस (एमएमटीएम) के लिए 24 पद और वेल्डर के लिए 202 पदों पर रिक्तियां हैं।

भर्ती के लिए योग्यता 

इस भर्ती के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र और संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार की उम्र 11 अप्रैल 2026 को 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में SC/ST/PWBD/महिला अभ्यर्थी नि:शुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

Advertisement

एप्लीकेशन प्रॉसेस

आवेदन करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया इस प्रकार हैं-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scr.onlineregister.org.in/login पर जाएंं।
  • होम पेज पर 'न्यू यूजर/रजिस्टर' (New User/Register) पर क्लिक करें।
  • यहां अपने जरूरी डिटेल भरें और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद, शेष आवेदन पत्र में अन्य सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का जमा करें।
  • लास्ट स्टेप में, फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के उपयोग के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें:  Assam Assembly Election Dates: असम विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, एक ही चरण में होगा मतदान

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 18:30 IST