अपडेटेड 15 March 2026 at 17:07 IST

Assam Assembly Election Dates: असम विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, एक ही चरण में होगा मतदान

Assam Assembly Election 2026 Dates: चुनाव आयोग ने आज यानी 15 मार्च 2026 को पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसमें असम विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होगा।

Follow : Google News Icon  
Assam Assembly Election 2026 Dates
Assam Assembly Election 2026 Dates | Image: Republic

Assam Assembly Election 2026 Dates: देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस बीच चुनाव आयोग ने आज यानी 15 मार्च 2026 को पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है और अप्रैल-मई में चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

9 अप्रैल को मतदान 

इसमें असम विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होगा, जिसके तारीखों का ऐलान आज चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने किया। ECI के मुताबिक, असम विधानसभा चुनाव का मतदान के लिए 9 अप्रैल 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं, असम चुनाव के मतदान के रिजल्ट की काउंटिंग 4 मई 2026 को की जाएगी और पूरा इलेक्शन प्रोसेस 6 मई 2026 तक कंप्लीट होने की उम्मीद है।

Uploaded image

असम में 2.5 करोड़ मतदाता

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने चुनावी राज्यों का दौरा किया है और सभी राजनीतिक दलों से सुझाव लिए हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने असम के मतदाता आंकड़ों के बारे में जानकारी दी, जिसके अनुसार राज्य में कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.25 करोड़ महिला मतदाता हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण तिथियां-

Advertisement
  • गजट नोटिफिकेशन: 16 मार्च 2026
  • नॉमिनेशन की आखिरी तारीख: 23 मार्च 2026
  • नॉमिनेशन की स्क्रूटनी: 24 मार्च 2026
  • नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख: 26 मार्च 2026
  • मतदान की तारीख: 9 अप्रैल 2026
  • चुनाव परिणाम: 4 मई 2026

असम विधानसभा चुनाव 2021 

साल 2021 में असम विधानसभा चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए गए थे। इन चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 126 में से 75 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का जनादेश हासिल किया था। कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 49 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। 

इन राज्यों में इस तारीख को मतदान

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा पांचों राज्यों में 17.4 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव के लिए 824 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इसके लिए करीब 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनावी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए लगभग 25 लाख चुनाव अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। 

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा असम में 9 अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरलम में पोलिंग की तारीख 9 अप्रैल और पुडुचेरी में पोलिंग की तारीख 9 अप्रैल का ऐलान किया। वहीं, इन 5 राज्यों/UTs में असेंबली इलेक्शन की वोट गिनती की तारीख 4 मई को होगी। 

ये भी पढ़ें:  West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीख का ऐलान, दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा मतदान

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 16:25 IST