'वेज बिरयानी बनी मौत की वजह', फरीदाबाद में 3rd फ्लोर से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत, जांच जारी

फरीदाबाद के एक स्कूल से दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरने से 11वीं क्लास की छात्रा की मौत हो गई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच जारी हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Faridabad Class 11 girl student dies after falling from school's third floor
फरीदाबाद में 3rd फ्लोर से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत, जांच जारी | Image: AI

बुधवार, 2 सितंबर को फरीदाबाद के एक स्कूल से दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां एक स्कूल में 11वीं क्लास की छात्रा की मौत हो गई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि मंगलवार को फरीदाबाद में एक स्कूल की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदने के बाद क्लास 11 की एक स्टूडेंट की कथित तौर पर मौत हो गई।

पुलिस ने यह भी बताया कि घटना के हालात का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। डबुआ स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) सुमेर ने कहा कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली और बताया कि मरने वाली लड़की एक प्राइवेट स्कूल में क्लास 11 की स्टूडेंट थी।

परिजनों ने स्कूल पर लगाए आरोप

वहीं, छात्रा की मौत के बाद उनके परिजनों ने स्कूल पर कई गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक द्वारा चार घंटे तक खड़े रहने की सजा दिए जाने के बाद उसने यह कदम उठाया, हालांकि स्कूल ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।

पुलिस खंगाल रही CCTV

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। डबुआ स्टेशन हाउस ऑफिसर SHO सुमेर ने कहा, "हमें अभी जानकारी मिली है। एक लड़की है, ग्यारहवीं क्लास की स्टूडेंट। हमें पता चला कि वह तीसरी मंज़िल से कूद गई और उसकी मौत हो गई। उसकी बॉडी यहां लाई गई है। आगे की जांच चल रही है। वहीं, पुलिस CCTV खंगाल रही है।

Advertisement

SHO सुमेर ने क्या कहा?

SHO सुमेर ने कहा ने घटना के बारे में आगे जानकारी देते हुए कहा बताया कि अभी तक कोई कंप्लेंट नहीं मिली है और घटना के पीछे का कारण साफ नहीं है। उन्होंने कहा, "अभी तक कोई कंप्लेंट नहीं मिली है। यह जांच का मामला है। कारण अभी साफ नहीं है, और अभी तक कुछ खास सामने नहीं आया है।"

ये भी पढ़ें: दिल्ली में रिश्तों का कत्ल, मौसी को मेला दिखाने भेज सिमरन ने प्रेमी संग मिलकर रचा खूनी खेल; लाखों के सोने की लालच में कर दी मौसा की हत्या

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड