अपडेटेड 20 February 2026 at 12:23 IST

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने राहुल गांधी के दावों को किया खारिज तो अब सवालों से भागे कांग्रेस नेता, गलवान विवाद के सवालों पर साधी चुप्पी

रिपब्लिक से Exclusive बातचीत में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने राहुल गांधी के गलवान विवाद को लेकर किए सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद अब कांग्रेस नेता पत्रकारों के सवालों से भागते नजर आ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
MM Naravane & Rahul Gandhi
MM Naravane & Rahul Gandhi | Image: ANI

संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की बिना छपी किताब (Four Stars of Destiny) का हवाला देकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चा भी शुरू हो गई थी। मगर पूरे विवाद पर अब जनरल नरवणे ने खुद चुप्पी तोड़ी है और राहुल गांधी के सारे दावों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर जब पत्रकारों ने राहुल से गलवान विवाद को लेकर सवाल किया तो वो सवालों से भागते नजर आए।

रिपब्लिक से बात करते हुए भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने राहुल गांधी के गलवान विवाद को लेकर संसद में किए सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि भारत की भूमि पर चीन का कोई कब्जा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने उस मैगजीन के 'अज्ञात सूत्रों' वाले आर्टिकल की भी धज्जियां उड़ा दी। नरवणे के खुलासे के बाद राहुल गांधी अब सवालों से भागते नजर आ रहे हैं।

मीडिया के सवालों से भागे राहुल गांधी

शुक्रवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से रिपब्लिक भारत के संवाददाता ने कई सवाल किए, मगर कांग्रेस नेता हर सवाल से भागते नजर आए। रिपोर्टर ने रिपब्लिक को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में नरवणे की बातों पर राहुल गांधी से बार-बार सवाल किए, लेकिन LoP राहुल गांधी हर एक सवाल को टाल गए, उन्होंने कोई जवाब या सफाई नहीं दी और सवालों से दूर चले गए।

सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए राहुल

राहुल से जब पूछा गया कि नरवणे ने कहा है कि भारत की जमीन पर चीन का कोई कब्जा नहीं है, इस पर आप क्या कहेंगे? राहुल कोई जवाब दिए बिना भीड़ को हटाते हुए बाहर निकल और गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। शुक्रवार को वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए अपने खिलाफ दायर 2018 के मानहानि केस के सिलसिले में सुल्तानपुर की एक अदालत में पेश हुए।

Advertisement

जनरल नरवणे ने रिपब्लिक से खास बातचीत में क्या कहा?

बता दें कि रिपब्लिक से खास  Exclusive बातचीत में जनरल नरवणे ने गलवान पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की थ्योरी का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया है। पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि ऐसे दावे गलत हैं और जमीनी हकीकत को नहीं दिखाते। उन्होंने अपनी आने वाली किताब के रिपोर्ट किए गए हिस्सों से निकाले गए राजनीतिक मतलब को भी खारिज कर दिया, और इशारा किया कि पब्लिक डिबेट में जो नतीजे घूम रहे हैं, वे गलत या अंदाजे पर आधारित हैं।

यह भी पढ़ें: आरती-अजान की आवाज और फिर बवाल...जबलपुर में कैसे भड़का सांप्रदायिक तनाव

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 20 February 2026 at 12:18 IST