MP: मंदिर-मस्जिद आमने सामने, आरती-अजान की आवाज और फिर बवाल...जबलपुर में कैसे भड़का सांप्रदायिक तनाव; भारी पुलिसबल तैनात
जबलपुर के सिहोरा इलाके में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान विशेष समुदाय के कुछ युवक ने ग्रिल तोड़कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते दो सुमदाय के बीच हिंसक झड़प और पथराव शुरू हो गया।
- भारत
- 3 min read

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात उस समय सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी, जब मंदिर में आरती के दौरान लाउडस्पीकर की तेज आवाज को लेकर विवाद शुरू हुआ हो गया। मामला आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास का है। दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
जबलपुर के सिहोरा इलाके में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान विशेष समुदाय के कुछ युवक ने ग्रिल तोड़कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते मंदिर पर पथराव करना शुरू कर दिया। हालात इस कदर बिगड़े कि कुछ ही देर में दर्जनों की तादाद में उपद्रवी हाथों में लाठी डंडे और पत्थर लेकर सड़कों पर निकले और पत्थरबाजी शुरू कर दी। दोनों समुदाय के बीच झड़प ने हिंसक रूप ले लिया।
आरती-अजान की एक साथ आवाज पर बवाल
घटना की शुरुआत तब हुई जब मंदिर के सामने स्थित मदीना मस्जिद (अहले सुन्नत) के आसपास के दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने आरती के स्पीकर की ऊंची आवाज पर आपत्ति जताई। बात बढ़ने पर एक युवक ने मंदिर की ग्रिल तोड़ने की कोशिश की और तोड़फोड़ की। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और स्थिति बेकाबू हो गई। इसके बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। घटना सिहोरा के वार्ड नंबर 5 आजाद चौक की है।
15 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में-जबलपुर SP
जबलपुर SP संपत उपाध्याय ने कहा, "सीहोरा थाने के आजाद चौक इलाके में दो युवकों के बीच झगड़ा हुआ जिसमें ईंट-पत्थर फेंके गए। कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। 15 से ज्यादा संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। CCTV की मदद से जांच के बाद FIR दर्ज की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। "
Advertisement
मंदिर और मस्जिद आमने-सामने होने से तनाव
इस इलाके में दुर्गा मंदिर के ठीक सामने ही मस्जिद भी है। मंदिर और मस्जिद आमने-सामने होने के कारण इस क्षेत्र में पहले से ही संवेदनशील माहौल बना रहता है और रमजान के शुरू होने से तनाव और बढ़ गया था। घटना की सूचना मिलते ही भारी तादाद में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। जबलपुर रेंज के आईजी, डीआईजी, जिले के कलेक्टर, एसपी के साथ साथ पुलिस और प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और हालातों को काबू में किया।