'उनमें पढ़ा लिखा डॉक्टर भी आतंकवादी होता है...', सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के समापन पर धीरेंद्र शास्त्री ने सनातनियों को दिलाए ये 5 प्रण

Dhirendra Shastri: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ना हम थके हैं और ना हम रुके हैं, क्योंकि अगर पदयात्रा होगी तो आने वाले हिन्दू की पीढ़ियां बचेंगी, मंदिर बचेंगे, मठ बचेंगे। पदयात्रा के आरंभ में लोगों ने डराने धमकाने का काम किया, लेकिन धन्य है आपकी आस्था की हम बम का विस्फोट होने के बाद भी डरे नहीं और आगे बढ़ते रहे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dhirendra Krishna Shastri
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री | Image: Bageshwar Dham Sarkar (Official)/X

Dhirendra Shastri, Sanatan Hindu Ekta Padyatra: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज आखिरी दिन रहा। दिल्ली में 7 नवंबर से शुरू हुई यह यात्रा तीन राज्यों से होते हुए 16 नवंबर को वृंदावन में अपने विराम की ओर पहुंची। इस पदयात्रा में कई दिग्गज और श्रेष्ठ साधुओं, कथा वाचकों, राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों के साथ लाखों की संख्या में सनातनी शामिल हुए।

वृंदावन में इस यात्रा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आप सभी के हृदय में जो राम जी है हम उनको प्रणाम करते हैं। एक तारीख थी जब गौ भक्त दिल्ली यात्रा पर चले थे तो उनपर गोली चली थी। एक आज की तारीख है कि मायानगरी से कान्हानगरी तक की यात्रा समाप्त हुई।

अगर सब हिंदू एक हो जाए तो भारत में दंगा नहीं गंगा बहेगी - धीरेंद्र शास्त्री

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि करोड़ों सनातनी यहां आए हैं जो केवल हिंदू एकता के लिए इकट्ठे हुए हैं। आप लोगों को धक्का भी लगा होगा और चोट भी लगी होगी, धन्य है आपकी श्रद्धा और धन्य है आपकी आस्था। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन कही यह यात्रा केवल शोभायात्रा तो नहीं बन गई, क्या हमारा उद्देश्य पूरा हो गया? सभी संतों ने दुख सहा, सब पैदल चले सिर्फ एक संकल्प से कि अगर सब हिंदू एक हो जाए तो भारत में दंगा नहीं गंगा बहेगी।

ना हम थके हैं और ना हम रुके हैं - धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ना हम थके हैं और ना हम रुके हैं, क्योंकि अगर पदयात्रा होगी तो आने वाले हिन्दू की पीढ़ियां बचेंगी, मंदिर बचेंगे, मठ बचेंगे। पदयात्रा के आरंभ में लोगों ने डराने धमकाने का काम किया, लेकिन धन्य है आपकी आस्था की हम बम का विस्फोट होने के बाद भी डरे नहीं और आगे बढ़ते रहे।

Advertisement

हम बम का विस्फोट होने के बाद भी डरे नहीं - धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पदयात्रा के आरंभ में लोगों ने डराने धमकाने का काम किया, लेकिन धन्य है आपकी आस्था कि हम बम का विस्फोट होने के बाद भी डरे नहीं और आगे बढ़ते रहे।

घर जाएंगे तो 5 प्राण लेके जाएंगे- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

  • जुड़ो और जोड़ो
  • भगवा अभियान 
  • ⁠साधु संतों का कमंडल और बागेश्वर धाम का मंडल, देश के हर संकट में मदद के लिए सबसे आगे खड़ा होगा।
  • घर वापसी अभियान
  • भारत देश के सभी तीर्थों के आसपास मास मदिरा की दुकान नहीं होगी।

उनके में डॉक्टर पढ़ा लिखा भी आतंकवादी होता है - धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उनके में डॉक्टर पढ़ा लिखा भी आतंकवादी होता है। उनके में पढ़े लिखे भी मजहबी कट्टरपंथी है, लेकिन बालाजी की ऐसी कृपा है कि लाखों पदयात्रियों को सुरक्षित रखा।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि अगर अपने बच्चों को पक्का सनातनी बनाना है तो आज के पांच संकल्प अपने गांव जाकर बताना है। आज की यात्रा यह समाप्त होगी लेकिन यात्रा 3.0 जल्द की जाए। इस बार की पदयात्रा जहां अवैध धर्मांतरण हो रहा है वहां जरूर जाएगी।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब इनकी यात्रा निकलती है तो "गजवा-ए-हिन्द"  की बात होती है। सर तन से जुदा करने की बात होती है, पर हमारी यात्रा में सिर्फ सनातन की बात होती है।

ये भी पढ़ें - 'औरंगजेब और तेजस्वी यादव में...', रोहिणी आचार्य के आरोप के बाद BJP सांसद निशिकांत दुबे ने लालू परिवार पर कसा तंज, राहुल गांंधी को भी दी सलाह

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड