EPFO Update: मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, इसी महीने से ATM-UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, 7 करोड़ लोगों को होगा फायदा

EPFO ATM-UPI Withdrawal:  पीएफ होल्डर्स को सरकार की तरफ से बहुत जल्द खुशखबरी मिलने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार PF होल्डर्स के लिए UPI और ATM के जरिए इंस्टेंट PF निकालने की सुविधा जून खत्म होने से पहले ही शुरू कर सकती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
EPF withdrawal to take place via ATM and UPI
UPI और ATM के जरिए अपना PF का पैसा निकाल सकते हैं | Image: R Business

PF Withdrawal Via UPI-ATM: इम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन यानी ईपीएफओ (EPFO) से संबंधित बड़ा अपडेट सामने आया है। नौकरीपेशा वाले अब बहुत जल्द एटीएम (ATM) और यूपीआई (UPI) के जरिए PF का पैसा निकाला सकते हैं। गौरतलब है कि सरकार पिछले कई महीनों से ईपीएफओ 3.0 डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुविधा पर काम कर रही है, जिसके तहत जून खत्म होने से पहले ही ये सुविधा दी जा सकती है। इस सुविधा के माध्यम से PF होल्डर्स पीएफ बैलेंस का 75% तक तुरंत अपने बैंक अकाउंट से पैसा निकाल सकेंगे। इस सुविधा से करीब 7 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा।

श्रम मंत्रालय ने क्या कहा?

मिली जानकारी के अनुसार UPI और ATM के जरिए इंस्टेंट PF निकालने की सुविधा को लेकर श्रम मंत्रालय ने बताया कि कर्मचारी जल्द ही बिना किसी झंझट के UPI और ATM के जरिए अपना PF का पैसा निकाल सकते हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि 3.0 डिजिटल प्लेटफॉर्म की टेस्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है और सरकार बहुत जल्द इसकी रोलआउट की तारीख और दिशानिर्देशों की घोषणा कर सकती है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार जून महीने के खत्म होने से पहले इसे रोल आउट कर दिया जाएगा।

UPI लिमिट कितनी होगी?

जब से एटीएम (ATM) और यूपीआई (UPI) के जरिए PF का जिक्र चला है, तब से कर्मचारियों के मन में यह सवाल है कि UPI के माध्यम से कितना पैसा निकाल सकते हैं? क्या पूरा पैसा निकाल सकते हैं? आदि-आदि। ऐसे में बता दें कि PF अकाउंट होल्डर्स अपने कुल पीएफ बैलेंस का 75 % तक ही ATM के जरिए निकाल पाएंगे। वहीं, UPI के माध्यम से 50 प्रतिशत अमाउंट पर लागू हो सकती है।

कब निकाल पाएंगे PF का पूरा पैसा?

बता दें कि पीएफ का पूरा अमाउंट 55 साल की उम्र में रिटायर्ड होने पर ही निकाल सकते हैं। इसके अलावा, विकलांगता,सेल्फ रिटायरमेंट या फिर नौकरी छूटने जैसी स्थिति में पीएफ का पूरा अमाउंट निकाल सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र से बड़ी खबर, शिवसेना UBT के बागी 6 सांसदों को है जान का खतरा? मिली Y+ सुरक्षा, देखिए List में कौन-कौन शामिल
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड