महाराष्ट्र से बड़ी खबर, शिवसेना UBT के बागी 6 सांसदों को है जान का खतरा? मिली Y+ सुरक्षा, देखिए List में कौन-कौन शामिल

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलों के बीच दिल्ली में हुई बैठक में नहीं पहुंचे 6 सांसदों ने अलग होने की मुहर लगा दी है। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी को Y+ सुरक्षा मिली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Y+ Security Cover Granted To 6 Rebel MPs From Uddhav Sena Camp Amid 'Probable Threats'
शिवसेना UBT के बागी 6 सांसदों को है जान का खतरा? मिली Y+ सुरक्षा, देखिए List | Image: Republic

Maharashtra Shivsena UBT Crisis: महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची है। ऑपरेशन टाइगर की आहट अब दिल्ली तक पहुंच गई है। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना (यूबीटी) दिल्ली पार्टी में बुलाई गई बैठक में सिर्फ 3 सांसद ही मौजूद रहे, बाकी 6 सांसद गैरहाजिर रहे।

शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलों के बीच बैठक में नहीं पहुंचे सांसदों ने अलग होने की बात पर मुहर लगा दी है। अब खबर आ रही है कि संभावित सुरक्षा खतरे को देखते हुए उद्धव गुट के सभी 6 बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन सांसदों को तत्काल प्रभाव से 'Y+' श्रेणी के बराबर स्थानीय सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा गया है।

बागी सांसदों को 'Y+' श्रेणी की सुरक्षा

इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने जारी किए अर्जेंट वायरलेस मैसेज में हालिया संभावित खतरों के मद्देनज़र गृह मंत्रालय के निर्देश पर महाराष्ट्र पुलिस को बागी 6 सांसदों को तत्काल प्रभाव से ‘Y+’ श्रेणी के समकक्ष स्थानीय सुरक्षा देने को कहा गया। वहीं, उद्धव गुट के कुछ कार्यकर्ता हालिया बगावत के खिलाफ सड़कों पर देखे गए।

किन सांसदों को मिली सुरक्षा?

मिली जानकारी के अनुसार जिन सांसदों के नाम शामिल हैं, उनमें शिर्डी के सांसद भाऊसाहेब वाघचौरे, यवतमाल के सांसद संजय देशमुख, मुंबई उत्तर-पूर्व के सांसद संजय दिना पाटिल, हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल अष्टीकर के अलावा, ओमराजे निंबालकर और संजय जाधव का नाम शामिल का नाम शामिल हैं।

Advertisement

जिन सांसदों की सुरक्षा बढ़ाई गई उनकी लिस्ट 

  • * संजय देशमुख (यवतमाल)
  • * संजय जाधव (परभणी)
  • * संजय दिना पाटिल (मुंबई उत्तर-पूर्व)
  • * नागेश पाटिल अष्टीकर (हिंगोली)
  • * ओमराजे निंबालकर (धाराशिव)
  • * भाऊसाहेब वाघचौरे (शिर्डी) 

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: Arshdeep Singh ने पहले दिखाई उंगली फिर Prince Yadav के सामने क्यों जोड़े हाथ? बीच मैदान का ये VIDEO VIRAL

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड