BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस के साथ मुठभेड़, 18 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
18 Naxalites killed
छत्तीसगढ़ में18 नक्सली ढेर | Image: PTI

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया। बीजापुर पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में गंगालूर थाने से नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को रवाना किया गया था। इसी दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुबह सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी होती रही। 

बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर 18 नक्सली ढेर

बीजापुर पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर गंगालूर पुलिस थाने के अंतर्गत वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 18 नक्सली मारे गए है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। टीम ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में नक्सलियों को ढेर कर दिया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

DRG का एक जवान भी शहीद

बीजापुर पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं। मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं।  इस घटना में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) का एक जवान भी शहीद हो गया है। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर माओवादियो की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी रवाना हुई थी।

Advertisement

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में रूक-रूक गोलीबारी अब भी हो रही है। इलाके में तलाशी तलाशी अभियान जारी है। जंगलों में और नक्सलियों की छिपे होने की आशंका है।नक्सलियों के खात्मे के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार अभियान चल रही है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

यह भी पढ़ें: नागपुर दंगे में कैसे आया बांग्लादेश कनेक्शन? जांच में और भी कई खुलासे

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड