BREAKING: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर, AK-47 बरामद

छत्तीसगढ़ में कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों के पास AK-47 बरामद हुआ है। इलाके में सर्च जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Encounter in Chhattisgarh Kondagaon-Narayanpur border
Encounter in Chhattisgarh Kondagaon-Narayanpur border | Image: PTI

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो हार्डकोर नक्सलियों को ढेर कर दिया। नक्सलियों के पास से AK-47 बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

नक्सल विरोधी अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी मिली है। कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। 
 

कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर

आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने बताया कि कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए। AK-47 और 2 शव बरामद हुए हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। जंगलों में कुछ और नक्सलियों की छिपे होने की आशंका है। 

मारे गए नक्सली पर था 13 लाख का ईनाम 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया था। टीम में  कोंडागांन से राज्य पुलिस की जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और बस्तर फाइटर्स के जवान शामिल थे। मुठभेड़ मंगलवार शाम को कोंडागांव और नारायणपुर जिलों की सीमा पर हुई थी। इस मुठभेंड में दो नक्सली को मार गिराया गया। दोनों पर 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था। नक्सलियों की पहचान खूंखार कमांडर और पूर्वी बस्तर माओवादी डिवीजन का सदस्य हल और एरिया कमेटी का सदस्य रामे के रूप में हुई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पूरी मुंबई को बम से उड़ाने की दी गई धमकी, पुलिस के उड़े होश
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड