अपडेटेड 19 June 2025 at 11:23 IST

दिल्ली से लेह जा रही IndiGo विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, आधे रास्ते से लौटी फ्लाइट; सवार थे 180 यात्री

दिल्ली से लेह के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2006 को एक तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

Follow : Google News Icon  
Emergency landing of IndiGo flight
Emergency landing of IndiGo flight | Image: Indigo

दिल्ली से लेह जा रही IndiGo विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2006 तकनीकी खराबी  आने के बाद आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट को आधे रास्ते से वापस बुला लिया। प्लने में 180 यात्री सवार थे। 

इंडिगो एयरलाइन की ओर इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आज दिल्ली से लेह के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2006 की तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट वापस मूल स्थान पर लौट आई है। प्रक्रियाओं के अनुसार, पायलट वापस दिल्ली लौट आया है।

IndiGo विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो ने बताया कि यात्रियों को दिल्ली से लेह ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। फिलहाल विमान को खाली करा लिया गया है। परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान का जरूरी रखरखाव किया जा रहा है।

फ्लाइट में कुल180 यात्री थे सवार 

दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे, जिनमें यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल थे। विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग की और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से नीचे उतार लिया गया। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। तकनीकी खराबी को ठीक करने का काम किया जा रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Delhi Metro को लेकर विदेशी व्लॉगर ने कह दी ऐसी बात की Video हुआ वायरल

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 19 June 2025 at 10:52 IST