Elon Musk का नया धमाका... अब X पर बिना फोन नंबर के होगी चैटिंग, Privacy रहेगी पूरी तरह से सुरक्षित

X (ट्विटर) ने यूजर्स के लिए एक बेहद काम का और सुरक्षित नया फीचर पेश किया है, जिसके जरिए अब बिना अपना फोन नंबर के किसी से भी कॉल या चैट की जा सकती है। खास बात यह है कि इस सुविधा का उपयोग करने के लिए आपको सामने वाले यूजर को फॉलो करने की भी आवश्यकता नहीं है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Elon Musk का नया धमाका... अब X पर बिना फोन नंबर के होगी चैटिंग, Privacy रहेगी पूरी तरह से सुरक्षित
Elon Musk का नया धमाका... अब X पर बिना फोन नंबर के होगी चैटिंग, Privacy रहेगी पूरी तरह से सुरक्षित | Image: X

एलॉन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने यूजर प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक नया और बेहद उपयोगी फीचर पेश किया है 'X Number'। अब X पर किसी भी व्यक्ति से बातचीत या कॉल करने के लिए आपको अपना पर्सनल फोन नंबर शेयर करने की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी। डिजिटल युग में प्राइवेसी एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है।

अक्सर हम किसी अनजान व्यक्ति, क्लाइंट या किसी यूजर से बात तो करना चाहते हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से अपना फोन नंबर या पर्सनल डिटेल्स देने से कतराते हैं। इतना ही नहीं, कई बार हम सामने वाले को अपनी प्रोफाइल से फॉलो भी नहीं करना चाहते। X Number फीचर आपकी इसी परेशानी को मिनटों में हल कर देता है।

कैसे काम करता है X Number फीचर?

यह फीचर आपको एक यूनिक और प्राइवेट कोड जनरेट करने का विकल्प देता है। आपको जिससे भी बात करनी हो, बस यह प्राइवेट कोड उसके साथ शेयर कर दीजिए। कोड मिलते ही सामने वाला यूजर आपसे चैट या कॉल के जरिए जुड़ सकता है।

X Number की मुख्य विशेषताएं जानें 

आपका असली फोन नंबर पूरी तरह छुपा रहेगा, जिससे प्राइवेसी बनी रहेगी। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि दोनों यूजर्स को बातचीत शुरू करने के लिए एक-दूसरे को फॉलो करने की आवश्यकता नहीं है। यह फीचर केवल टेक्स्ट मैसेज तक सीमित नहीं है। अगर आपकी प्राइवेसी सेटिंग्स इजाजत देती हैं, तो आप इस कोड के जरिए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं। 

Advertisement

आप अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स के अनुसार यह तय कर सकते हैं कि आपको कौन कॉल कर सकता है और कौन नहीं। आपको बता दें, एलॉन मस्क का यह नया कदम X को सिर्फ एक माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट से आगे बढ़ाकर एक सुरक्षित और ऑल-इन-वन कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में एक बड़ा अपडेट है।

ये भी पढ़ें - इन 4 राज्यों के पुरुषों को नहीं मिलेगी नौकरी... बेंगलुरु के CEO ने 'X' पर पोस्ट कर किया ऐलान, जानें पूरा मामला
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड