इन 4 राज्यों के पुरुषों को नहीं देंगे नौकरी... बेंगलुरु के CEO ने 'X' पर पोस्ट कर किया ऐलान, जानें पूरा मामला

A1 Sports World के CEO कार्तिक एसजी ने एक घोषणा की है। उन्होंने फैसला किया है कि उनकी कंपनी अब उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश के पुरुष उम्मीदवारों को नौकरी नहीं देगी। CEO के अनुसार, यह सख्त कदम एक पूर्व कर्मचारी के कथित दुर्व्यवहार के बाद उठाया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
इन 4 राज्यों के पुरुषों को नहीं मिलेगी नौकरी... बेंगलुरु के CEO ने 'X' पर पोस्ट कर किया ऐलान, जानें पूरा मामला
इन 4 राज्यों के पुरुषों को नहीं मिलेगी नौकरी... बेंगलुरु के CEO ने 'X' पर पोस्ट कर किया ऐलान, जानें पूरा मामला | Image: X

बेंगलुरु स्थित 'A1 Sports World' के सीईओ कार्तिक एसजी का एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बन गया है। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी कंपनी अब उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश के पुरुष उम्मीदवारों को नौकरी पर नहीं रखेगी।

सीईओ के मुताबिक, यह निर्णय कंपनी में गहन विचार-विमर्श और लंबी बहस के बाद लिया गया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्थान की एक महिला कर्मचारी पहले से कंपनी में कार्यरत हैं और उन्होंने इस नीति का समर्थन किया है।

फैसले के पीछे की मुख्य वजह

कार्तिक एसजी ने इस सख्त फैसले का कारण बताते हुए कहा कि लगभग दो सप्ताह पहले एक पुरुष कर्मचारी को नौकरी से निकाला गया था। आरोप है कि दो बार चेतावनी देने के बावजूद उस कर्मचारी ने महिला सहकर्मियों के साथ अनुचित व्यवहार जारी रखा और एक महिला कर्मचारी से जबरदस्ती करने का प्रयास किया। सीईओ ने जोर देकर कहा कि उनकी कंपनी में कम उम्र के लोग भी काम करते हैं, इसलिए कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवसाय चलाने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

निर्णय नहीं बदलेगा - CEO

आलोचनाओं के बावजूद कार्तिक अपने रुख पर अडिग हैं। उनका कहना है कि निष्कासित कर्मचारी का बैकग्राउंड चेक शुरुआत में सही था, लेकिन दो महीने बाद उसका व्यवहार अचानक बदल गया। उन्होंने दावा किया कि वह किसी पूरे समुदाय पर उंगली नहीं उठा रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह भर्ती नीति लागू की गई है। बता दें कि 32 कर्मचारियों वाली इस कंपनी में 14 महिलाएं हैं और 20 कर्मचारी दक्षिण भारत के बाहर से आते हैं।

Advertisement

सोशल मीडियो पर लोग दे रहें प्रतिक्रया 

कार्तिक के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता समझी जा सकती है। लेकिन किसी व्यक्ति के राज्य के आधार पर सभी पुरुष उम्मीदवारों को एक जैसा मानना उचित नहीं है। वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि उम्मीदवार की जांच उसकी योग्यता और व्यवहार के आधार पर होना चाहिए।

ये भी पढ़ें - जमुई के बाद समस्तीपुर में शर्मनाक वारदात... नाबालिग से मनचलों ने की बदसलूकी, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड