PM मोदी को आतंकी कह कर बुरे फंसे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, चला चुनाव आयोग का डंडा, 24 घंटे में देना होगा जवाब

Mallikarjun Kharge: भारत के चुनाव आयोग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने का संज्ञान लिया है, और खड़गे को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi- Mallikarjun Kharge
पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खड़गे | Image: Sansad TV

ECI on Mallikarjun Kharge: भारतीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने का संज्ञान लिया है। ECI ने बुधवार (22 अप्रैल 2026) को एक नोटिस जारी कर खड़गे से 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है। 

दरअसल, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी को आतंकी कह कर संबोधित कर दिया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने इस पर एक्शन लेते हुए खरगे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

चुनाव आयोग के अधिकारी के मुताबिक, “आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा PM मोदी को आतंकवादी कहे जाने का गंभीर रूप से संज्ञान लिया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है।”

चुनाव आयोग पहुंचे थे BJP नेता 

बता दें, इससे पहले खड़गे के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधमंडल ने बुधवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की थी। उन्होंने PM मोदी पर इस टिप्पणी को लेकर शिकायत करते हुए ECI से खड़गे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 

Advertisement

इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल थे, जिसमें रिजिजू के अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और ओम पाठक और कई अन्य नेता शामिल थे। 

‘हम भारी मन के साथ इन अधिकारियों मिले’: रिजिजू 

बता दें, चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात के बाद रिजिजू ने कहा, ‘ “आज, भाजपा के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की। हम भारी मन और गहरी नाराजगी के साथ इन अधिकारियों मिले। आम तौर पर हम चुनावी प्रक्रिया से जुड़े खास मामलों को लेकर ही निर्वाचन आयोग से संपर्क करते हैं, लेकिन, आज हमारे प्रतिनिधिमंडल के यहां आने का मुख्य कारण कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा है।”

Advertisement

खड़गे ने दी सफाई 

बता दें, तमिलनाडु चुनाव के लिए प्रचार के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गे ने AIADMK द्वारा भाजपा को गठबंधन सहयोगी के तौर पर चुनने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “ये AIADMK वाले लोग, जो खुद अन्नादुराई की तस्वीर लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं। उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं, वे अन्नादुराई, कामराज, पेरियार, कलिगनार, बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को कमजोर कर रहे हैं।”

लेकिन, जब विवाद बढ़ा तो उन्होंने सफाई भी दी थी और कहा कि  उनका मतलब यह था कि पीएम मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा-धमका रहे हैं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को कभी आतंकवादी नहीं कहा। इसके बाद भाजपा ने मामले में कांग्रेस की तीखी आलोचना की और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई, जिसपर अब एक्शन लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  Iran US War: सीजफायर बढ़ने के बाद भी होर्मुज में बिगड़े हालात, ईरान ने तीसरे जहाज पर किया हमला; ट्रंप का क्या होगा एक्शन?

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड