बंगाल के बाद महाराष्ट्र में सियासी भूचाल, एकनाथ शिंदे की शिवसेना के संपर्क में उद्धव गुट के 7 सांसद; फिर टूटेगी पार्टी?

पश्चिम बंगाल के बाद महाराष्‍ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। साल 2022 में जिस तरह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में बगावत हुई थी, उसी तरह का घटनाक्रम अब फिर आने की संभावना जताई जा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
‘Wo Dhundte Rahenge, Wo Milenge Nahi Kabhi Unko…’: Shinde Claims INDIA Alliance Is Finished as 7 Thackeray MPs Rumored to Jump Ship
बंगाल के बाद महाराष्ट्र में सियासी भूचाल, एकनाथ शिंदे की शिवसेना के संपर्क में उद्धव गुट के 7 सांसद; फिर टूटेगी पार्टी? | Image: Republic

पश्चिम बंगाल के बाद महाराष्‍ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। साल 2022 में जिस तरह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में बगावत हुई थी, उसी तरह का घटनाक्रम अब फिर आने की संभावना जताई जा रही है। चर्चा है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सात सांसद पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि वर्तमान में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 9 लोकसभा सांसद हैं।

बताया जा रहा है कि 7 जून को नई दिल्ली में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के कई सांसदों के बीच एक गोपनीय बैठक हुई थी। इस बैठक में सांसदों के सामने ऐसा राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया, जिससे उद्धव ठाकरे खेमे में संभावित फूट की चर्चा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को देखते हुए एक सांसद को केंद्रीय मंत्री बनाने और अन्य नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां देने का संकेत दिया गया।

UBT शिवसेना के मौजूदा सांसदों की लिस्ट

  • अरविंद सावंत – मुंबई दक्षिण
  • संजय देशमुख (संजय उत्तमराव देशमुख) – यवतमाळ-वाशिम
  • नागेश बापूराव पाटील आष्टीकर – हिंगोली
  • संजय हरिभाऊ जाधव (बंडू जाधव) – परभणी
  • राजाभाऊ वाजे – नाशिक
  • संजय दिना पाटील – मुंबई उत्तर पूर्व
  • भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे – शिर्डी
  • अनिल यशवंत देसाई – मुंबई दक्षिण मध्य
  • ओमप्रकाश भूपालसिंह राजेनिंबाळकर (पवन राजेनिंबाळकर) – उस्मानाबाद (धाराशिव)

बताया यह भी जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे पिछले छह महीनों से ठाकरे गुट के सांसदों के संपर्क में हैं। इससे पहले भी दिल्ली में कई दौर की अलग-अलग और सामूहिक बैठकें हुई थीं। शिंदे गुट के केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव के दिल्ली स्थित आवास पर भी ठाकरे गुट के सांसदों की बैठकों की चर्चा रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- AUDIO: सलमान खान का ज्‍यादा करीबी हो रहा, इसे जल्‍दी ठोकेंगे...दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने ली जिम्‍मेदारी
 

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड